शादी के बाद किसी की भी जिंदगी बदल जाती है। चाहे वे फिर आदमी हो या औरत, लेकिन कह सकते हैं कि औरतों की जिंदगी में ज्यादा बदलाव आता है, क्योंकि वे अपना घर छोड़ कर दूसरे के घर जाती हैं। इस सफर में बहुत सी चीजें पीछे छूट जाती हैं। आप अपने पार्टनर के साथ नई जिंदगी शुरू करते हैं। ऐसे में अक्सर दोस्तों से भी दूरियां बढ़ने लगती हैं। आपने भी ऐसा बहुत बार सोचा होगा, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
New Priorities
शादी एक ऐसी चीज है, जिसके बाद व्यक्ति की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। लाइफ पार्टनर, फैमिली, और फ्यूचर प्लानिंग प्रयोरिटीज बन जाती हैं। अब वो एनर्जी हम दोस्तों के साथ लगाते थे अब वो नए परिवार और नई ज़िम्मेदारियों में लगने लगती है। दोस्तों के लिए समय ही नहीं निकलता है।
New Stage
शादी के बाद व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ नई जिंदगी की प्लानिंग में व्यस्त हो जाता है,उसके जीवन का मकसद बदल जाता है। दोस्तों का रोल लिमिटेड हो जाता है। शादी के बाद इंसान का ध्यान ज्यादातर अपने परिवार और भविष्य की आर्थिक स्थिरता पर फोकस हो जाता है।
नए रिश्ते
शादी के बाद व्यक्ति ज्यादातर समय अपने पार्टनर और उसके परिवार के साथ बिताता है, ताकि अच्छे रिश्ते बन सकें। नए रिश्तों की शुरुआत के चक्कर में अक्सर पुराने रिश्ते पीछे रह जाते हैं।
सामाजिक दबाव
समाज में लोगों के लिए बहुत सी अपेक्षाएं की जाती हैं। शादीशुदा लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वो अपनी प्रायोरिटीज बदलें और एक ज़िम्मेदार जिंदगी जिएं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो शादी के बाद सोशल प्रेशर की वजह से दोस्तों से ज्यादा नहीं मिलते।
