हर महिला के लिए प्रेग्नेंसी का सफर बहुत ही नाजुक समय होता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को न सिर्फ अपना बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के विकास, स्वास्थ्य पर भी खास ध्यान देना पड़ता है। मां जो भी खाती या पीती हैं उसका सीधा असर शिशु की सेहत और विकास पर पड़ता है। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा का मानना है कि पहली तिमाही आपके और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के विकास के लिए एक जरुरी समय है इसलिए प्रेग्नेंसी के शुरुआती 3 महीनों में इन 5 जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में।
हाइड्रेटेड रहें
प्रेग्नेंसी की पहले तीमाही में आपके शरीर को ज्यादा तरल पदार्थों की जरुरत होती है। अच्छे हाइड्रेशन स्तर को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पानी पिएं, हाइड्रेटिंग फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करें और हर्बल चाय का सेवन करें।

कैलोरी का सेवन
प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं के शरीर में कैलोरी की जरूरतें अक्सर बढ़ जाती हैं। इस समय अपने शरीर में एनर्जी बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं।
DHA-ओमेगा-3S
गर्भ में पल रहे बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए ओमेगा-3 फायदेमंद होती है। ऐसे में आप ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे सैल्मन, नट्स और बीज अपनी डाइट में शामिल करें।
प्रोटीन
प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीने में महिलाओं के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना जरुरी है। प्रोटीन गर्भ में बढ़ते बच्चे के लिए बहुत जरूरी है। प्रोटीन से भरपूर चिकन, डेयरी प्रोडक्ट्स, फलियां, ड्राई फ्रूट्स जैसे खाद्य पदार्थों को प्रतिदिन 60 ग्राम अपनी डाइट में शामिल करें।

फोलिक एसिड
यह आपके बच्चे के न्यूरल ट्यूब विकास के लिए गेम-चेंजर के रूप में काम करता है। आप फोलिक एसिड से भरपूर पत्तेदार साग, संतरे और फोर्टिफाइड अनाज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। रोजाना कम से कम 400 माइक्रोग्राम खाने की कोशिश करें।
इस बात का भी रखें ध्यान
आपकी पहली तिमाही में सही पोषण हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी है। मदरहुड की इस प्यारी सी यात्रा में सेहत को बेहतर रखने के बारे में ज्यादा ध्यान दें और किसी भी तरह की डाइट फॉलो करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
