हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आ रहे हैं, और इन नतीजों का इंतजार सभी के लिए तनावपूर्ण होता है। चुनाव परिणामों के समय न केवल आम लोगों, बल्कि नेताओं की भी धड़कनें तेज हो जाती हैं। लेकिन, इसके पीछे क्या मेडिकल साइंस है? आइए जानते हैं।

क्यों तेज होती हैं दिल की धड़कनें

जब किसी महत्वपूर्ण रिजल्ट का इंतजार होता है, तो तनाव, चिंता या उम्मीदें सभी एक साथ काम करती हैं। इस दौरान हमारे शरीर में एड्रेनालाईन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो एक प्रकार का स्ट्रेस हार्मोन है। जब हम किसी चीज को लेकर चिंतित होते हैं, यह हार्मोन सक्रिय हो जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और दिल की धड़कनें भी बढ़ जाती हैं।

ब्रेन और हार्मोन का कनेक्शन

डॉक्टर्स के अनुसार, चिंता या तनाव का असर नर्वस सिस्टम पर भी पड़ता है। जब नर्वस सिस्टम ओवर एक्टिव होता है, तो यह दिल को सिग्नल भेजता है कि उसे तेजी से धड़कना है। इस स्थिति में दिल का बीट बढ़ जाता है और मानसिक तनाव से ब्लड प्रेशर भी हाई हो सकती है, जिससे धड़कनें और तेज हो जाती हैं।

क्या यह खतरनाक है

विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार की हार्ट बीट का बढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन अगर हार्ट बीट लगातार तेज हो रही है और इसके साथ सांस फूलना या चक्कर आना जैसे लक्षण भी हैं, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। अत्यधिक तनाव से दिल की धड़कनें खतरनाक स्तर तक पहुंच सकती हैं, जिससे हार्ट फेल होने का भी खतरा होता है।

हार्ट बीट को कैसे करें कंट्रोल

अगर आपको महसूस हो रहा है कि आपकी धड़कनें तेज हो रही हैं, तो गहरी सांस लें और कम से कम 5 मिनट तक ऐसा करते रहें। इसके अलावा शांत जगह पर बैठें और थोड़ा पानी पीएं। अगर फिर भी आपको आराम नहीं मिलता, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

याद रखें, लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। रिजल्ट के समय तनाव स्वाभाविक है, लेकिन अपनी सेहत को प्राथमिकता देना भी जरूरी है।

इस प्रकार चुनावी नतीजों की घड़ी में बढ़ती धड़कनों के पीछे हार्मोन और मानसिक स्थिति का गहरा संबंध होता है। चुनाव परिणाम का इंतजार करते हुए खुद का ध्यान रखना न भूलें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *