हम सभी खाद्य उत्पादों पर लिखी एक्सपायरी डेट पर ध्यान देते हैं। यह तारीख हमें बताती है कि कब तक उस उत्पाद का उपयोग करना सुरक्षित है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें एक्सपायरी डेट के बाद भी सुरक्षित रूप से खाई जा सकती हैं? आइए जानते हैं कौन से खाद्य पदार्थ हैं जो आप बिना चिंता के इस्तेमाल कर सकते हैं।

दूध

दूध के मामले में एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इसे एक्सपायरी डेट के एक हफ्ते तक इस्तेमाल किया जा सकता है। बिना फैट वाले दूध को एक्सपायरी के सात से दस दिन बाद तक खा सकते हैं, जबकि फुल फैट दूध को पांच से सात दिन तक सुरक्षित माना जाता है। नॉन-डेयरी दूध, जैसे बादाम या सोया दूध, एक महीने तक खाया जा सकता है, बशर्ते उसमें कोई गंदगी या बदबू न हो।

पास्ता

बता दें कि सूखे पास्ता को एक्सपायरी डेट के दो साल बाद तक खाया जा सकता है। वहीं सुपरमार्केट के रेफ्रिजेरेटर में रखे पास्ता को चार से पांच दिन के भीतर खा लेना चाहिए। पकाए हुए पास्ता की बात करें तो यदि उसे सही तरीके से फ्रिज में रखा जाए, तो उसे छह से आठ महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

पनीर

पनीर की एक्सपायरी डेट नहीं होती। अगर पनीर की सतह पर सफेद या नीले हरे रंग की फफूंद आ जाए, तो आप उसे काटकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप पनीर की गंध और स्वाद से भी यह पता लगा सकते हैं कि वह उपयोग के लिए ठीक है या नहीं।

अन्य खाद्य पदार्थ

कच्चा मीट, चिकन, मछली, ब्रेड और अंडे को भी उनकी एक्सपायरी डेट के बाद तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें से अधिकांश उत्पादों को सही तरीके से संग्रहित करने पर लंबे समय तक खाया जा सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *