कभी भी और कैसे भी किसी का क्रश बन सकता है। स्कूल में, कॉलेज में या ऑफिस में। अगर बात ऑफिस क्रश की आई है तो उन्हें इंप्रेस करने के लिए यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जो आपकी मदद करेंगी, लेकिन इन टिप्स में आपको बताया जाएगा कि कौन सी ऐसी हरकतें जो उनके सामने नहीं करनी जिससे आप इंप्रेशन खराब न हो जाए।
वैसे आप इस पर बहुत सी फिल्में भी देख सकते हैं। जैसे कि हाउ टू लूज अ गाय इन टेन डेज, 500 डेज़ ऑफ समर, द प्रपोजल, द हेटिंग गेम आदि।
इन बातों का रखें ध्यान
- इंप्रेस करने के लिए दिखावे का सहारा बिल्कुल न लें। ऐसे में बनती बात बिगड़ सकती है।
- अगर आप अपने ही साथियों का मजाक बनाएंगे या उनकी कमियों का निकालेंगे तो हो सकता है कि आपके क्रश को ये पसंद न आए और आप दिल में जगह बनाने की शुरूआत भी न कर पाएं।
- दूसरे की हद से ज्यादा बुराइयां करना, जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास दिखाना, दूसरों के कामों में दखलअंदाजी करना या नकारात्मक बातें करना आपके पॉइंट्स को कम कर सकता है।
- अपने आप को महान दिखाना और दूसरे को छोटा तो आपकी गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाएगी।
क्या करना चाहिए
अगर आप सच्ची में अपने कलीग को इंप्रेस करना चाहते हैं तो अपने काम पर ही ध्यान दें, जैसे देते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएं। सभी का सम्मान करें। जो आप नहीं है वो मत बनें।
