आमतौर पर लोग दिन में तीन बार खाना खाते हैं। सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का डिनर। खाना जितना पौष्टिक होगा उतना ही शरीर को लगेगा। लेकिन आजकल की बिजी लाइफ और भागदौड़ की जिंदगी की वजह से सही खानपान नहीं हो पा रहा है। इस वजह से कई समस्याएं पैदा हो रही हैं।

अगर आपको सही आहार न मिले तो शरीर दिनभर थका-थका सा रहता है और आलस भी आता है। ऐसे में जानते हैं कि पूरे दिन हमारा खाना कैसा होना चाहिए।

Breakfast

जब आप सुबह उठते हैं तो गुनगुने पानी का सेवन करें। इसमें आप दो-तीन टी स्पून एलोवेरा, गिलोय या व्हाइटग्रास का जूस भी मिला सकते हैं। शरीर का डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहता है और दिनभर मेटाबॉलिज्म भी बेहतर बना रहता है। दो घंटे के बाद आप सुबह का खाना खा सकते हैं। आप नाश्ते में कभी फलों की स्मूदी लें, कभी ओट्स उपमा, काला चना चाट, उबली हरी अंकुरित मूंग दाल या सब्जियों का जूस लें। नाश्ता प्रोटीन से भरा होना चाहिए ताकि एनर्जी बनी रहे।

Lunch

इस समय लंच में सलाद के साथ हरी सब्जी और दाल जरूर होनी चाहिए। दालों को बदलकर खाएं। लंच में छाछ, रायता भी रखें। जब खालें तो कुछ देर बाद ही पानी पिएं।

Dinner

आपको बता दें कि रात का डिनर 8-8.30 बजे तक कर लेना चाहिए। रात के खाने में आप दलिया, खिचड़ी खा सकते हैं। साथ ही एक कटोरी मिक्स वेजीटेबल का जूस पी सकते हैं। रात के सूप में टमाटर न मिलाएं। एक घंटे के बाद आप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं जिससे आपको नींद अच्छी आए।

3 टाइम खाना सही है?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोई चाहे तो 4-5 बार भी खा सकता है, लेकिन तीन टाइम का खाने को पचने में आसानी होती है। अगर छोटी-मोटी भूख लग रही है तो कुछ हेल्दी खा सकते हैं। शाम को आप हर्बल या ग्रीन टी पी सकते हैं। चाय में तुलसी की पत्तियां, काली मिर्च जरूर मिलाना चाहिए। ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *