अगर आप चाहते हैं कि आपकी मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ दोनों ठीक रहे तो एक्सरसाइज से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता है। आपने तो देखा ही होगा कि अक्सर पुरुष वेट ट्रेनिंग पर और महिलाएं कार्डियो, योगा और जुंबा जैसी एरोबिक एक्टिविटीज पर ज्यादा फोकस करती हैं। आपको बता दें कि वेट ट्रेनिंग से महिलाओं को भी बहुत फायदे होते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि महिलाओं को बॉडी बिल्डर्स की तरह ट्रेनिंग करनी होगी।

शुरूआत में महिलाएं लाइट वेट के साथ ट्रेनिंग कर सकती हैं और बाद में मॉडरेट वेट से। ट्रेनिंग के लिए वे जिम जा सकती हैं या फिर घर पर भी वर्कआउट कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

Weight Loss

वर्कआउट से मसल्स ब्रेक होते हैं और इससे उन्हें वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे शरीर की चर्बी गलती है। इसके बाद जब मसल्स रिपेयर होते हैं तो उन्हें कम से कम 48 घंटे का समय लगता है और इस समय में भी कैलोरी बर्न होती है।

Balanced Hormones

वेट ट्रेनिंग से आपके हार्मोन अच्छे से नियंत्रित रहते हैं जो नींद को बेहतर करने में मदद करते हैं। इससे कॉन्फिडेंस बढ़ता है और मूड में सुधार होता है।

Strong Muscles

जब उम्र बढ़ती है तो शरीर में मसल्स मास भी कम होने लगता है। वेट ट्रेनिंग मसल्स गेन करने में मदद करते हैं और हड्डियों के जोड़ मजबूत होते हैं। अगर सही तरीके से वेट ट्रेनिंग की जाए तो यह चोट के जोखिम को भी कम करता है।

बढ़ाए हड्डियों के घनत्व को

जब आप वजन उठाते हैं तो हड्डियों का घनत्व बढ़ता है जिससे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। इससे बॉडी तो टोंड होती है साथ ही स्लिम भी होते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *