आज के दौर में अक्सर पेरेंट्स इस बात की शिकायत करते हैं कि उनके बच्चे बहुत ज्यादा जिद्दी हो रहे हैं। बच्चों को जो भी चाहिए उन्हें किसी भी हालात में मिलना जरूरी है। बच्चों में जिद्द खिलौने, खाने या बात मनवाने और यहां तक की प्यार करवाने के लिए भी हो रही है। वर्किंग पेरेंट्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए भी बच्चे जिद्दी बन रहे हैं। बच्चों की जिद्द से परेशान पेरेंट्स मार पिटाई तक पर उतारू हो जाते हैं, लेकिन पेरेंट्स इस बात को समझ नहीं पाते कि आखिरकार बच्चे जिद्दी क्यों हो रहे हैं? तो चलिए आपको बताते हैं कि बच्चों के जिद्दी होने के क्या कारण हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/reel/DAJLVv7hBeI/?utm_source=ig_web_copy_link

सुरक्षा का रखें ध्यान

हमेशा सुनिश्चित करें कि बच्चे सुरक्षित वातावरण में हो, उन्हें सीखने दें और उन्हें नुकसान से दूर रखने के लिए बीच-बीच गाइड करते रहें।

समस्या का समाधान निकालने के लिए कहें

अगर बच्चा किसी चीज को ठीक करने के लिए आपका सपोर्ट मांग रहा है, तो उसे पूरा ठीक करने की जगह थोड़ा छोड़ दें। पेरेंट्स होने के नाते बच्चों को समस्याओं के बारे में सोचने और समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करें।

प्रयासों का जश्न मनाएं

सिर्फ सफलता ही नहीं, बल्कि उनके प्रयासों को भी स्वीकार करें। उम्र के अनुसार, अगर बच्चा किसी चीज को करने में कामयाब हो जाता है तो ताली बजाकर या उसे इनाम देकर जश्न मनाएं।

संघर्ष करने दें

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि बच्चों की जिद्द को रोकने के लिए उन्हें छोटी-छोटी बातों पर संघर्ष करने दें। न्यू पेरेंट्स को इस बात को समझना चाहिए कि बच्चों के लिए यही समय होता है सीखने का और विकास का। हां यह बात है कि अपने बच्चे को चुनौतियों का सामना करते देखना काफी मुश्किल है, लेकिन यह उनके विकास के लिए जरूरी है।

असफल होना ठीक है

पेरेंट्स होने के नाते आपको यह बात समझनी होगी कि बच्चा हर चीज में परफेक्ट नहीं हो सकता इसलिए उन्हें असफल होना भी सीखाएं।

आदर्श व्यवहार

हमेशा ध्यान रहे कि बच्चे हमें देखकर सीखते हैं। समस्या-समाधान और लचीलापन जो आप उनमें देखना चाहते हैं, पहले उसे खुद में फॉलो करें। बच्चे के सामने एक-दूसरे पर गुस्सा न हों।

स्वतंत्रता को बढ़ावा दें

आप चाहते हैं कि बच्चा उम्र के साथ जिद्दी और गुस्सैल न बनें, इसके लिए उन्हें किसी एक चीज में बांधने की जगह आजादी दें। उम्र के साथ धीरे-धीरे उनकी जिम्मेदारियां बढ़ाएं। उनकी उम्र और क्षमता के हिसाब से सही काम खोजें और उनसे करवाएं।

प्रयासों का जश्न मनाएं

सिर्फ सफलता ही नहीं बल्कि उनके प्रयासों को भी स्वीकार करें। उम्र के अनुसार यदि बच्चा किसी चीज को करने में कामयाब हो जाता है तो ताली बजाकर या उसे इनाम देकर जश्न मनाएं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *