माता-पिता और बच्चो का रिश्ता बहुत ही गहरा होता है। इस रिश्ते में प्यार, चिंता, मस्ती मजाक सभी चीज होती हैं लेकिन कई बार माता-पिता अपने बच्चों की जिंदगी में इतना इंटरफेयर करते हैं कि बच्चों पर बुरा प्रभाव हो सकता है। आजकल पेरेंट्स और बच्चों के बीच में हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग काफी ज्यादा चर्चा में आ गया है। क्या आप हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग के बारे में जानते हैं यदि नहीं तो आपको हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग के बारे में बताते हैं।

क्या होती है हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग?

पेरेंट्स अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देना चाहते हैं, ताकि उनका बच्चा समझदार बने। ऐसे में कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों की जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखलअंदाजी कर देते हैं। उनकी यह आदत हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग के अंदर आती है, यानी हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग उसे कहते हैं जब पेरेंट्स अपने बच्चों की जिंदगी में दखलअंदाजी करते हैं और हर वक्त अपने बच्चों के आगे पीछे घूमते रहते हैं। यही नहीं पेरेंट्स हर छोटी बड़ी बात में बच्चों के लिए खुद फैसला ले लेते हैं और उनकी समस्या का समाधान भी खुद कर देते हैं, यानी पेरेंट्स अपने बच्चों को बाहरी दुनिया से बचाने की काफी कोशिश करते हैं। ऐसा करना हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग के अंदर आता है।

बाहरी दुनिया से बच्चों को बचाएं

यदि पेरेंट्स अपने बच्चों की गतिविधि पर लगातार नजर रखते हैं और उसके समस्या में पड़ने पर खुद सारे समाधान निकाल देते हैं, बाहरी दुनिया से अपने बच्चों को बचाने की कोशिश करते हैं, बच्चों की भावनाओं को समझने में कठिनाइयां महसूस करते हैं, बच्चों को निर्णय लेने का मौका नहीं देते हैं। इसका मतलब है कि बच्चे के पैरेंट्स हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग की गिनती में आ रहे हैं। इससे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग के कारण पड़ेगा बुरा प्रभाव

हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग के कारण बच्चों में आत्मविश्वास की कमी हो जाती है और वह खुद से अपने निर्णय नहीं ले पाते। यही नहीं किसी भी परेशानी में पढ़ने पर वह उस समस्या का हल नहीं निकाल पाते। इससे बच्चा ज्यादा तनाव और प्रेशर में जीता है। यही नहीं बच्चों में सामाजिक कौशल का विकास भी नहीं हो पाता, ऐसे में हर पेरेंट्स को बच्चों को स्वतंत्रता देना चाहिए और उनके खुद के निर्णय उन्हें खुद लेने देना चाहिए। इससे बच्चा काफी कुछ सीखता है और आत्मविश्वास से भरपूर बनता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *