भारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, स्पिरीचुअल एक्सपीरिएंस, शानदार लोकल फूड और ड्रिंक्स के लिए जाना जाता है, लेकिन इस सब को अडाप्ट कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसका एक उदाहरण हाल में देखने को मिला जब भारत टूर पर आए एक ब्रिटिश इंफ्लूएंसर के साथ बड़ी गड़बड़ हो गई। Sam Pepper ने भारत की एक गली में एक बुजुर्ग दुकानदार से भांग बनवाकर पी ली थी इसके बाद कथित तौर पर उन्हें भयंकर फूड प्वाइजनिंग हो गई। हालत इतनी खराब हो गई की उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके बाद उन्होंने भारत में अपना आगे का टूर कैंसिल कर दिया।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

ट्विटर पर ‘सैम पेपर क्लिप्स’ हैंडल द्वारा शेयर किए किए गए एक वीडियो में ब्रिटिश इंफ्लूएंसर एक लोकल स्ट्रीट वेंडर से भांग का स्वाद लेते हुए दिख रहे हैं। दुकान की सही लोकेशन का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन फुटेज में एक भारतीय बुजुर्ग ड्रिंक तैयार करते हुए दिखाया गया है, जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, उसकी तबीयत नाटकीय रूप से खराब होती जाती है। जल्द ही सैम को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

http://<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”>This drink put Sam in hospital and the India tour is on hold for now, this is how it all unfolded 😭😭🛺🇮🇳💊💉 <a href=”https://t.co/FK2TdbYcEZ”>pic.twitter.com/FK2TdbYcEZ</a></p>&mdash; Sam Pepper Clips (@SamPepperClips) <a href=”https://twitter.com/SamPepperClips/status/1837981508306383230?ref_src=twsrc%5Etfw”>September 22, 2024</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

अस्पताल में फूटकर रो पड़े सैम

ऑनलाइन वायरल सैम के ही एक अलग वीडियो में वे अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए दिख रहे हैं। वह रोते हुए दावा कर रहे हैं कि नर्सों ने उसके आईवी ड्रिप वाल्व को खुला छोड़ दिया, जिससे उसे परेशानी हो गई। वह रोते हुए नर्सों पर गुस्सा करते दिख रहे हैं और नर्स चुपचाप खड़ी सुन रही हैं।

फूट-फूटकर रोने लगे सैम

उनके द्वारा शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने एक दुकान पर भांग ट्राई की। उन्होंने भांग पी उस जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वीडियो में एक बुजुर्ग भारतीय को भांग बनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सैम पेपर भी भांग पीने को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं लेकिन भांग पीने के बाद उसका पूरा एक्साइटमेंट दर्द में बदल गया। तकलीफ इतनी बढ़ गई कि उसे अस्पताल में ले जाना पड़ा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *