हमारा दिमाग एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है। इसका ठीक रहना बहुत जरूरी है, लेकिन फिर भी कई बार हमारे दिमाग पर इतना लोड हो जाता है, कि ये सही तरीके से काम भी नहीं कर पाता है। ज्यादा सोचते रहने से, किसी चीज का दिल पर बोझ रखने से भी ऐसा होता है। हम बहुत सी ऐसी चीजें करते हैं, जिससे हमारा दिमाग किसी दूसरी जगह लगे, लेकनि फिर हम उसी स्टेज पर आ जाते हैं। इसलिए आज आपको बताएंगे कि स्पोर्टेस के जरिए आप किस तरह अपने दिमाग को स्वस्थ रख सकते हैं।

Mood Booster

शारीरिक गतिविधि करने से हमारे शरीर से एंडोर्फिन और सेरोटोनिन नाम के केमिकल्स निकलते हैं, जिससे इंसान खुश और तनाव से मुक्त महसूस करता है। इस वजह से तनाव हार्मोन कोर्टिसोल का लेवल कम होता है और मूड अपलिफ्टर न्यूरोट्रांसमीटर, जिसे नॉरपेनेफ्रिन कहते हैं, उत्तेजित हो जाता है। इसी वजह से जब भी कोई अपनी मनपसदं की कोई चीज करता है या पसंदीदा स्पोर्ट्स खेलता है तो रीलैक्स महसूस होता है।

Confidence

किसी भी प्रकार का खेल आपको लक्ष्य निर्धारित करना, टीम के सदस्यों के साथ कॉर्डिनेट करना और लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा सिखाता है। ये चीजें खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के साथ मज़ा भी कराती हैं। खेल की वजह से इंसान में आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान का लेवल बढ़ता है।

Focus

स्पोर्ट्स आपको सिर्फ मनोरंजन या शारीरिक विकास ही नहीं देता, बल्कि स्पोर्ट्स में कई परिस्थितियों को पहले ही परख लिया जाता है। खेल की वजह से सही सोचने की और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को विकास मिलता है।

Anxiety करे कम

व्यायाम और स्पोर्ट्स एंडोर्फिन का स्तर बढ़ाते हैं, क्योंकि ये एक तरह से नैचुरल एंटी-डिप्रेसेंट का काम करते हैं। इससे तनाव या चिंता से मुक्ति मिलती है, क्योंकि कोर्टिसोल कम हो जाता है।

तो अगर आप भी चाहते हैं कि आपका दिमाग स्वस्थ और तेज रहे तो आपको भी स्पोर्टेस करना चाहिए। स्पोर्ट्स से मानसिक सेहत तो ठीक ही रहेगी, लेकिन शारीरिक सेहत भी कमाल की हो जाएगी। इसलिए आज से ही शुरू करें दे स्पोर्ट्स।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *