चीज का इस्तेमाल खाने वाली चीजों में काफी समय से किया जा रहा है। चीज का क्रीमी टेक्चर और लाजवाब स्वाद हर किसी को अपनी तरफ खींचता है। हर तरह की चीजों में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। ज्यादातर इसका इस्तेमाल लोग सुबह नाश्ते में ब्रेड में करते हैं या इससे सैंडविच बना लेते हैं, लेकिन आपको बता दें कि कुछ स्टडीज में ये बात सामने आई है कि चीज स्लाइस हमारी सेहत को खराब कर रही है।

Hard Sodium food

चीज में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इससे हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसा खतरा पैदा हो सकता है। आपको बता दें कि एक चीज स्लाइस में लगभग 200 मिलीग्राम तक सोडियम हो सकता है।

Artificial Ingredients

चीज स्लाइस बहुत चिकनी और प्लेन होती है, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है, लेकिन आपको बता दें कि इस बनावट के लिए इमल्सीफायर, स्टेबलाइजर्स और आर्टिफिशियल कलर्स की जरूरत होती है।

Processed food

चीज में प्रोसेस्ड फैट होते हैं जो पनीर में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले वसा की तुलना में हेल्दी नहीं होते। इससे वजन बढ़ता है और टाइप 2 डायबिचीज जैसी बीमारियों के खतरे को काफी बढ़ावा मिलता है।

Lack of Nutrients

चीज में बाकी नेचुरल चीजों के मुताबिक पोषक तत्वों की कमी होती है। इनमें विटामिन, मिनरल्स और प्रोबायोटिक्स जैसे अहम कंपाउंड्स कम ही होते हैं।

पर्यावरण के लिए नुकसानदायक

चीज प्लास्टिक में पैक किया जाता है, जिससे डेली का कचरा बढ़ता है। इससे सॉइल पॉल्यूशन भी बढ़ता है। इसकी पैकेजिंग में मौजूद रसायन अंदर प्रवेश कर सकते हैं, जिससे सेहत को भी नुकसान होता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *