-डा. राजीव ध्वन महासचिव और डा. वरुण अग्रवाल कोषाध्यक चुने
-चुनाव अधिकारी ने की 14 मेंबरी टीम घोषित, युवाओं को मौका

जालंधर, नेशनल इंटेग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (NIMA) का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। वोटिंग की बजाए सर्वसम्मति से नीमा जालंधर की 14 मेंबरी नई टीम का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से डा. एसपी डालिया को दो साल के लिए नीमा जालंधर का प्रधान घोषित किया गया।

वहीं, महासचिव के पद पर डा. राजीव धवन और कोषाध्यक्ष के लिए डा. वरुण अग्रवाल के नाम पर मोहर लगाई गई। कुल 14 पदों के लिए 29 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जिसमें से 15 ने अपना नाम वापिस ले लिया। जिससे वोटिंग को टाला जा सका।

टीम की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी नीमा पंजाब के महासचिव डा. अनिल नागरथ और ऑब्जर्वर डा. अश्विनी अस्धीर और डा. नरेश रावल ने संयुक्त रुप से की। इस मौके खास तौर पर नीमा प्रदेश प्रधान डा. परविंदर बजाज और कोषाध्यक्ष डा. विपुल कक्कड़ मौजूद रहे। नई टीम का स्वागत हार पहनाकर किया गया। टीम की घोषणा से पहले भगवान धनवंतरि का ज्योति जलाकर आशीर्वाद लिया गया। मंच संचालन डा. विनीता गोस्वामी ने किया।

ये है नीमा की नई टीम

प्रधान : डा. एसपी डालिया।
महासचिव : डा. राजीव धवन।
कोषाध्यक्ष : डा. वरुण अग्रवाल।
उपप्रधान (4) : डा. दिनेश जग्गी, डा. अश्वनी नरुला, डा. बीएस भाटिया और डा. नीरज कालरा।
संयुक्त सचिव (4) : डा. सर्वजीत सिंह, डा. प्रशांत यश, डा. अमित सल्होत्रा और डा. सुनील कालरा।
संगठन सचिव : डा. एसएस गहोत्रा।
पीआरओ (2) : डा. सुमित कल्याण और डा. कर्णवीर।

पहले तीन पदों पर था कड़ा मुकाबला

प्रधान, महासचिव और कोषाध्यक्ष के एक-एक पद के लिए कड़ा मुकाबला था। प्रधान और महासचिव का पद हासिल करने के लिए 6-6 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोकी थी। नामांकन वापिस लिए जाने तक चुनाव करवाने की पूरी तैयारी थी। लेकिन नीमा के सीनियर पदाधिकारियों ने चुनाव टालने की नियत से सभी दावेदारों की संयुक्त मीटिंग रखी और एक-एक नाम पर सर्वसम्मति बनाई। हालांकि प्रधान पद के लिए अंत तक मुकाबले का आसार बने रहे। बाद में निवर्तमान प्रधान डा. सतबीर सिंह ने अपना नाम वापिस ले लिया।

इन पदों पर इन्होंने लिया नाम वापिस

प्रधान पद – डा. सतबीर सिंह, डा. दिनेश शर्मा, डा. दयाल अरोड़ा, डा. राजेश शर्मा और डा. अमरजीत।
महासचिव – डा. शशि भूषण, डा. पुनीत गौतम, डा. जेके भाटिया, डा. नीरज कवात्रा और डा. विकास शर्मा।
कोषाध्यक्ष – डा. जतिंदर प्रभाकर और डा. दीपक शर्मा।
उप प्रधान – डा. एचएस सोढी।

डा. सतबीर हुए भावुक, डा. कालरा ने पढ़ी वार्षिक रिपोर्ट

नीमा के निवर्तमान प्रधान डा. सतबीर सिंह ने चुनावी मीटिंग की अगवाई की। पद छोड़ने से पहले अपनी आखिरी स्पीच में वह अपनी उपलब्धियां और पूरे दो सालों में किए गए कामों को गिनवाते हुए भावुक हो गए। कहा कि उन्हें नीमा के साथियों ने बहुत ज्यादा सहयोग और प्यार दिया। जिनसे वह बहुत कुछ सीख पाएं। महासचिव डा. नीरज कालरा ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और कोषाध्यक्ष डा. संजीव धवन ने लेखा-जोखा पेश किया।

16 कालेज, सिर्फ 3600 मेंबर शर्मनाक बात – डा. बजाज

पंजाब नीमा के प्रधान डा. परविंदर बजाज ने नीमा के सदस्यों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नीमा के सदस्यों के लिए यह शर्म की बात है कि पंजाब में 16 मेडीकल कालेज हैं और उसके बावजूद नीमा के पंजाब में सिर्फ 3600 मेंबर ही हैं। उन्होंने इस पर हैरानी जाहिर की है कि युवा डाक्टर नीमा के साथ जोड़ने में पदाधिकारी नाकामब हैं। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा युवा डाक्टरों को नीमा के साथ जोड़ना होगा और अपनी ताकत बढ़ानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. विपुल कक्कड़ ने कड़ी मुशक्कत से नीमा की यूनिटों से 98 फीसदी सालाना फीस वसूलने में कामयाबी हासिल की है। कई यूनिट समय पर फीस ही नहीं दे रही थीं।

एकजुट होने का समय – डा. नागरथ

मुख्य चुनाव अधिकारी की भूमिका बाखूबी निभाने वाले नीमा के प्रदेश महासचिव डा. अनिल नागरथ ने कहा कि नीमा के डाक्टरों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा नहीं है। नीमा डाक्टरों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक तीन-चार केस चल रहे हैं। इसलिए यह समय एकजुट होकर अपनी हौंद बचाने का है। हमारे पुराने सीनियर साथियों के संघर्ष के नतीजतन हम अभी बहुत अच्छा फल खा पा रहे हैं। आगे भविष्य में हमें और मजबूत होना होगा। उन्होंने महिला विंग और अन्य विंग के पदाधिकारियों को भी चेताया कि उन्हें जिला प्रधान के नीचे ही काम करना होगा। वह कोई स्वतंत्र ईकाई नहीं हैं। बल्कि नीमा के ही एक विंग हैं।

टीमों का गठन जल्द होगा – डा. एसपी डालिया

नवनियुक्त प्रधान डा. एसपी डालिया ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी नीमा जालंधर ने सौंपी है, वह उस पर खरा उतरेंगे और नीमा को नई दिशा देने के लिए काम करेंगे। उन्होंने सर्वसम्मति से चुनी गई अपनी टीम को बाकी सदस्यों को बधाई दी और साथ ही कहा कि बाकी टीमों और ईकाइयों का गठन जल्द ही किया जाएगा।

ये भी रहे मौजूदा

इस मौके पर डा. केएस राणा, डा. सुरिंदर कल्याण, डा. आशु चोपड़ा, डा. पवन वशिष्ट, डा. दिनेश जग्गी, डा. सुनीता नागरथ, डा. रीना मल्होत्रा, डा. दिव्य गुप्ता, डा. राकेश गुप्ता, डा. एचएस सोढी, डा. दिनेश शर्मा, डा. दीपक और डा. वरुण डोगरा के अलावा अन्य नीमा सदस्य मौजूद रहे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *