नट्स एक हेल्‍दी फूड है ज‍िसका सेवन करना सेहत के ल‍िए फायदेमंद होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान मां के खानपान का बच्चे के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है, इसल‍िए होने वाली मां को हेल्‍दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। नट्स (जैसे बादाम, अखरोट, पिस्ता, मूंगफली आदि) प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए जरूरी होते हैं क्योंकि इनमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स होते हैं। हालांकि, कुछ महिलाओं के मन में यह सवाल होता है कि नट्स खाने से कहीं उनके बच्चे में एलर्जी न हो जाए। इस व‍िषय पर कई स्टडीज भी की गई हैं और फ‍िलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह कहा जा सकता है कि नट्स का सेवन करना प्रेग्नेंसी के दौरान सुरक्षित होता है, बल्कि इससे मां और शिशु दोनों को फायदा होता है। तो चलिए जानते हैं इस पर पूरी जानकारी विस्तार से।

नट्स और एलर्जी का संबंध

नट्स का सेवन करने से प्रेग्नेंसी में श‍िशु को क‍िसी तरह की एलर्जी नहीं होती। उन्‍होंने यह भी बताया क‍ि पहले के समय में यह धारणा थी कि यदि मां प्रेग्नेंसी में मूंगफली या अन्य नट्स का सेवन करती है, तो शिशु में एलर्जी होने की संभावना बढ़ सकती है। यह विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए कहा जाता था जिनके परिवार में एलर्जी की हिस्ट्री रही हो, लेकिन अमेरिकन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा और इम्यूनोलॉजी (ACAAI) द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नट्स का सेवन करने से शिशु में एलर्जी होने की संभावना नहीं बढ़ती, बल्कि यह शिशु की इम्‍यून‍िटी को बेहतर कर सकता है।

श‍िशु और मां के ल‍िए फायदेमंद नट्स

नट्स में मौजूद जरूरी पोषक तत्व जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और प्रोटीन मां और शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड शिशु के द‍िमाग और दृष्टि के विकास के लिए जरूरी होते हैं। विटामिन-ई त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, जबकि प्रोटीन मां के शरीर में एनर्जी और शिशु के विकास के लिए जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान नट्स का सेवन करने के साथ-साथ संतुलित डाइट लेना भी जरूरी है। केवल नट्स ही नहीं, बल्कि फल, सब्जियां, साबुत अनाज और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आहार शिशु के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। नट्स को आहार में शामिल करना शिशु के द‍िमाग और शारीरिक विकास के लिए अच्छा होता है।

नट्स का सेवन करते समय रखें ध्यान

नट्स आमतौर पर सुरक्षित माने जाते हैं, फिर भी कुछ महिलाओं को नट्स से एलर्जी होती है। यदि मां को पहले से नट्स से एलर्जी है, तो प्रेग्नेंसी के दौरान उसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, नट्स का सेवन संतुलित मात्रा में ही करें, क्योंकि इनमें कैलोरीज ज्‍यादा होती है, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है। यदि आप पहली बार नट्स खाने की सोच रही हैं, तो थोड़ा मात्रा में खाएं और किसी भी तरह की एलर्जी होने के बाद प्रतिक्रिया जैसे कि खुजली, सूजन या सांस लेने में दिक्कत होने पर ध्यान दें। अगर कोई असुविधा हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

. अगर मां को पहले से नट्स से एलर्जी नहीं है तो उन्हें नट्स का सेवन प्रेग्नेंसी के दौरान बिना किसी डर के करना चाहिए। यह गर्भस्‍थ श‍िशु और होने वाली मां के ल‍िए सुरक्ष‍ित है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *