वर्तमान समय में सोशल मीडिया के दौर में लोग आधी-अधूरी जानकारी के साथ तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं, जिसका स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है। खासकर, यदि आप आयुर्वेदिक उपाय आजमाते हैं तो इससे पहले आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि आयुर्वेदिक उपाय लोगों को अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार आजमाने चाहिए। जरूरी नहीं है कि जो उपाय पित्त प्रकृति के लोगों के लिए फायदेमंद हो वही उपाय वात प्रकृति वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद हो, जैसे कि गुड़हल के फूलों की चाय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है लेकिन कुछ लोगों को इससे परहेज करना चाहिए, लेकिन क्यों आज आपको इस बारे में बताएंगे।

इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए गुड़हल की चाय

आयुर्वेदाचार्य ने बताया कि गुड़हल के फूल कड़वे, कसैले और ठंडे होते हैं और आयुर्वेद में पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए इनका प्रयोग किया जाता है, लेकिन गुड़हल के फूलों में प्रजनन-रोधी प्रभाव भी होता है। ऐसे में गुड़हल की चाय का सेवन फैमली प्लानिंग करने वालों और फर्टिलिटी का ट्रीटमेंट लेने वाले लोगों को नहीं करना चाहिए।

हालांकि, यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, बालों को हेल्दी बनाने और वजन घटाने में फायदेमंद हो सकती है। गुड़हल की चाय में विटामिन C, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। गुड़हल की चाय का सेवन करने से शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है।

एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाईयां

गुड़हल की चाय का सेवन एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाईयों के साथ करने से उनका प्रभाव कम हो सकता है। अगर आप ऐसी दवाओं का सेवन करते हैं तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही गुड़हल के फूलों की चाय पिएं।

लो ब्लड प्रेशर

गुड़हल की चाय का सेवन उन लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है जिनका ब्लड प्रेशर पहले से ही कम होता है। गुड़हल की चाय ब्लड प्रेशर को और भी कम कर सकती है, जिससे चक्कर आना, थकान और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि लंबे समय से आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लें और उचित इलाज ही फॉलो करें।

महिलाओं के लिए चाय के नुकसान

. इस चाय का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कम होता है। गर्भावस्था के दौरान, ज्यादा ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव गर्भवती महिला और भ्रूण दोनों के लिए हानिकारक होता है।

. गुड़हल की चाय एस्ट्रोजन लेवल को भी प्रभावित कर ती है, जिससे फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया पर बुरा असर होता है।

. गुड़हल की चाय में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं जो शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल प्रभावित करता है। इसका सेवन करने से हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या हो सकती है, जो गर्भावस्था के लिए हानिकारक होता है।

. गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करने से गर्भपात का जोखिम बढ़ता है।

इस चाय के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन गर्भवती महिलाओं और ऐसी महिलाएं जो फैमली प्लानिंग कर रही हैं, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *