शराब पीना सेहत के लिए दोनों महिलाओं और आदमियों के लिए खतरनाक है, लेकिन महिलाओं में इसका असर प्रेगनेंसी पर पड़ सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान कई खतरे हो सकते हैं। अगर आप प्रेगनेंसी में शराब का सेवन करती हैं तो उसका असर आपके साथ-साथ बच्चे पर भी पड़ेगा। इसलिए कहा जाता है कि ऐसे समय में महिला के खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए।
Infertility का खतरा
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंफर्टिलिटी की समस्या न हो इसलिए महिला और पुरुष दोनों को ही हैवी ड्रिंकिंग या हर दिन एल्कोहल पीने से बचना चाहिए। अगर कोई महिला शराब पीती है तो उसे कंसीव करने में दिक्कत हो सकती है और ऑव्यूलेशन कम होने का खतरा रहता है। कंसीव करने के बाद फीटस में इसके साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं।
बच्चे पर असर
एक रिसर्च में पता चला है कि अगर आप हफ्ते में सिर्फ एक ग्लास शराब पी रहे हैं तो मात्र उससे ही पेट में पल रहे बच्चे का चेहरा हमेशा के लिए बदल सकता है। बच्चे को फीटल अल्कोहल स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर हो सकता है औक बच्चे के चेहरे और दिमाग पर असर पड़ सकता है। मस्तिष्क भी कमजोर हो सकता है।
Pregnancy में क्यों न पीएं शराब
जब महिला शराब का सेवन करती है तो शराब नली के माध्यम से बच्चे तक पहुंच सकती है और उसकी ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। इसके सेवन से समय से पहले डिलीवरी और बच्चे के मरने का डर रह सकता है।
