हर कोई चाहता है कि उसका दिमाग स्वस्थ रहे और ठीक काम करे। भगवान का शुक्रिया करना चाहिए कि उन्होंने हमें स्वस्थ दिमाग दिया है, नहीं तो बहुत से ऐसे लोग हैं जो दिमाग की बीमारियों से गुजर रहें और परेशान हैं। वे लोग तो परेशान हैं ही साथ ही उनके परिवार वाले भी दुखी रहते हैं।

ऐसे में दिमाग को स्वस्थ रखने के बहुत से उपाय हैं। आप साधना कर सकते हैं, कसरत एक बहुत अच्छा तरीका है दिमाग को स्वस्थ रखने का, कोई नईं चीज सीखें आदि। संगीत भी दिमाग को स्वस्थ रखने में गिना जाता है। यहां पर आपको बताया जाएगा कि संगीत सुनने से आपका दिमाग किस प्रकार स्वस्थ रहता है।

संगीत सुनना हर कोई पसंद करता है। हम अपनी जिंदगी में बहुत बार संगीत सुनते हैं। हम जो भी काम करते हैं, उसमें कहीं न कहीं संगीत है। अगर आप कुछ लिख रहे हैं किताब में तो भी कोई न कोई आवाज जरूर आती है। अगर आप पानी पी रहे हैं तो भी आवाज आना स्वाभिक है। चलिए जानतें हैं कि संगीत का दिमाग पर क्या असर पड़ता है।

संगीत से दिमाग रहता है खुश

जब भी हम कोई अच्छी धुन या संगीत सुनते हैं तो हमारा दिमाग डोपामाइन रिलीज करता है। जिसे एक हैप्पी हार्मोन कहा जाता है। इससे दिमाग खुश रहता है।

चिंता से दूरी

संगीत चिंता दूर करने में और मूड को ठीक करने में मदद करता है। संगीत का हमारे जीवन पर बहुत सकारात्मक असर पड़ता है और दिमाग पर भी।

दिमाग रहता है जवां

संगीत सुनने से दिमाग जवां रहता है। दिमाग के लिए संगीत एक व्यायाम की तरह है।

इसके आलावा संगीत सुनने से नींद अच्छी आती है। मानसिक सतर्कता बढ़ती है। नकारात्मक सोच दूर होती है। दर्द कम होता है और ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार है। संगीत भावनाएं जगाने में बहुत लाभदायक है। दिमाग हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसका ध्यान रखना हमारी ही जिम्मेदारी है, इसलिए हर संभव कार्य करना चाहिए जो हमारे दिमाग के लिए ठीक हो और उसे शांति मिले। अगर दिमाग में शांति होगी तो जिंदगी में भी शांति होगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *