घर में अगर छोटे बच्चे हैं तो उनपर खास ध्यान दें, खासकर उनके आसपास रखे चीजों पर ध्यान दें। दरअसल छोटे बच्चे अनजाने में कुछ भी मुंह में डाल लेते हैं,जिससे वे मुसीबत में पड़ सकते हैं। दरअसल हाल ही में अहमदाबाद में एक तीन साल के बच्चे द्वारा चाबी का गुच्छा निगल लेने की घटना ने उसके माता-पिता को हिला कर रख दिया। यह घटना तब सामने आई जब बच्चा घर में खेलते-खेलते अनजाने में चाबी का गुच्छा निगल गया। माता-पिता को इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन जब बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी, तो वे उसे डॉक्टर के पास ले गए। वहां जाकर ही पता चला कि उसके पेट में चाबी का गुच्छा फंसा हुआ है।

दूरबीन से निकाला गया चाबी का गुच्छा

डॉक्टरों ने तुरंत बच्चे का एक्स-रे करवाया, जिससे चाबी के गुच्छे का सही स्थान पता चला। इस खुलासे ने माता-पिता को चौंका दिया। डॉक्टरों ने बताया कि यदि चाबी को जल्द बाहर नहीं निकाला गया तो बच्चे की हालत गंभीर हो सकती है। अहमदाबाद के डॉक्टर आश्रय शाह ने इस केस को संभाला और ऑपरेशन के बिना ही दूरबीन (एंडोस्कोपी) की मदद से बच्चे के पेट से चाबी का गुच्छा सफलतापूर्वक बाहर निकाला। अगर यह तकनीक कारगर साबित न होती, तो बच्चे को सर्जरी से गुजरना पड़ सकता था, जो उसके लिए काफी खतरनाक हो सकता था।

पेरेंट्स अपने बच्चे को लेकर रहे सतर्क

इस घटना से यह साफ हो गया है कि माता-पिता को छोटे बच्चों के साथ अधिक सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर जब बच्चे इधर-उधर खेलते रहते हैं। बच्चों की यह आदत होती है कि वे खेल-खेल में चीजों को निगल लेते हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। यह घटना एक चेतावनी है कि किसी भी अनहोनी से बचने के लिए बच्चों पर हमेशा नजर बनाए रखें।

पहले भी आ चूका है ऐसे का मामला

इसी तरह की घटना पिछले साल राजस्थान के किरौली से भी सामने आई थी, जहां एक तीन साल के बच्चे ने एक रुपये का सिक्का निगल लिया था। जब बच्चे ने रात में उल्टी की, तो परिवारवालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। एक्स-रे से पता चला कि सिक्का बच्चे के गले में अटका हुआ है। वहां भी डॉक्टरों ने दूरबीन की मदद से सिक्के को सफलतापूर्वक बाहर निकाला।

बच्चा गलती से कोई वस्तु निगल ले तो तुरंत ये करें

एक्सपर्ट्स के मुताबिक यदि बच्चा गलती से कोई वस्तु निगल ले तो उसे तुरंत आगे की तरफ झुकाकर उसके सीने को दबाना चाहिए और पीठ थपथपानी चाहिए। इससे निगली हुई चीज बाहर आ सकती है। अगर ऐसा न हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *