जो लोग 30 की उम्र में डेटिंग करते हैं उनका अनुभव छोटी उम्र में डेटिंग करने के हिसाब से अलग होता है। जो लोग 30 या उससे ऊपर वाली उम्र में डेटिंग करते हैं तो उन्हें बाकियों के अलावा ज्यादा तजुरबा होता है। उन्हें पता होता है कि उन्हें क्या चाहिए और क्या नहीं। लेकिन इस उम्र में डेटिंग करना इतना भी आसान नहीं होता है। अगर आप भी इसी उम्र में डेटिंग कर रहे हैं, तो ये गलतियां करने से जरूर बचें।

Commitment

यह तो सब जानते हैं कि 30 साल की उम्र में सैटल होने के लिए समाज का बहुत ज्यादा दबाव होता है। ऐसे में अगर अपने पार्टनर को जाने बिना आप कमिटमेंट कर लें तो बिल्कुल गलत है। आप अपनी सारी जिंदगी उस इंसान के साथ बिताएंगे, ऐसे में जल्दी करने के बजाय आपको आराम से धीरज से काम लेना चाहिए। आप पहले डेट करें और धीरे-धीरे जानने के बार में कोशिश करें।

Comparison

हमारे समाज की ऐसी सोच है कि अगर आपकी उम्र 30 या उससे ऊपर है तो आपको सेटल होना ही है। अगर नहीं हैं तो आपको अजीब निगाहों से देखा जाएगा। लेकिन आपको इन सब चीजों की टेंशन लिए बिना आराम से काम करना चाहिए। समाज की सोचेंगे तो खुद के लिए कुछ नहीं कर पाएंगे। दूसरों से तुलना करने की बजाय आपको अपनी चीजों पर ध्यान देना चाहिए। तुलना करने से आपको सिर्फ तनाव ही आएगा और आप तनाव में खराब फैसले भी ले सकते हैं। आपको लिए जो बेहतर हो, वो ही करें।

खुद को Ignore करना

काम और लाइफ में इंसान इतना लग जाता है कि उसे खुद का ख्याल रखना याद ही नहीं रहता। वैसे भी 30 की उम्र में खुद को इग्नोर करना ठीक बात नहीं है। अगर आपको डेटिंग करनी है तो खुद का ख्याल रखना काफी जरूरी है। अगर आप खुद की तरफ ध्यान नहीं देंगे तो लोग आपकी तरफ बिल्कुल भी आकर्षित नहीं होंगे।

Past

अगर आप पुरानी यादों को भूलकर आगे नहीं बढ़ सकते, तो आप डेटिंग न ही करें। इससे एक तो आपके पार्टनर को तो बुरा लगेगा ही, साथ ही आपका रिश्ता भी नहीं टिकेगा। इसलिए नया रिश्ता शुरू करने के लिए आपको पुरानी यादों को भूलना पड़ेगा और आगे बढ़ना पड़ेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *