अब आप आंख, त्वचा, हड्डी, कान-नाक, गला और बच्चों से जुड़े रोगों का इलाज घर पर ही करवा सकते हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा ये टेली-मेडिसिन सेवा शुरू की गई हैं। इसका फायदा उठाने के लिए आपको केंद्र सरकार के संजीवनी पोर्टल पर रिजस्ट्रेशन करना होगा।
रिजस्ट्रेशन के बाद घर बैठे आपको सभी सुविधाएं मिल सकती हैं। इस सेवा के शुरू होने की वजह से मरीजों को अस्पतालों में लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। इस वजह से अब अस्पतालों में OPD का काम भी कम हो जाएगा।
Registration
रिजस्ट्रेशन के लिए पोर्टल पर जाना होगा। जब आप पोर्टल पर जाएंगे तो आपको एक ओटीपी आएगा। इसमें आपको मरीज की पूरी जानकारी देनी होती है। जानकारी देने के बाद आपको पोर्टल में लॉगइन का ऑप्शन दिखाई देगा। जिस बीमारी का इलाज करवाना है, उससे जुड़ी कोई मेडिकल रिपोर्ट देनी होती है।
इस पूरे काम के बाद एक डॉक्टर की मरीज को वीडियो कॉल आएगी। वीडियो कॉल के लिए मरीज से समय मांगा जाता है। वीडियो कॉल में मरीज डॉक्टर से बात करेगा, जिसके बाद ही पोर्टल से मरीज अपने इलाज की पर्ची डाउनलोड करने के काबिल होगा।
Timings
आपको बता दें कि इन सेवाओं का समय दिन के हिसाब से अलग-अलग होगा। जैसे कि सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे, और शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक। इनमें स्वास्थय विभाग जल्द ही कुछ नया अपडेट करने के बार में भी सोच रहा है। बता दें कि इस पूरे काम में 75 के करीब डॉक्टर और 67 अधिकारी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार बहुत से विभाग के डॉक्टर इसमें शामिल हैं। जैसे सामान्य चिकित्सा, सामान्य सर्जरी, प्रसूति और स्त्री रोग, आंखों का रोग, हड्डी से जुड़े रोग, मनोचिकित्सा, कान, नाक, गला आदि। दिल्ली के लगातार बदलते मौसम के कारण सरकार ने यह कदम उठाया है। रुक रुक कर होने वाली बारिश बहुत सी बीमारियां साथ ला रही हैं। इस वजह से ही अस्पतालों में मरीजों में पहले समय से बहुत बढ़ोतरी हुई है।
