बीते दिन बॉलीवुड के फेमस कपल दीपवीर यानी की दीपिका और रणवीर के घर खुशियां आई हैं। दीपिका ने हाल ही में प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। वहीं डिलीवरी से एक दिन पहले 7 सितंबर दीपिका और रणवीर ने सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई में जाकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया था। मंदिर में बप्पा के दर्शन के कुछ घंटों बाद ही दीपिका अस्पताल में भर्ती हुई और उन्होंने बेटी को जन्म दिया। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने इसी साल 28 फरवरी को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने मम्मी-पापा बनने की खबर दी थी और उन्होंने बताया था कि वह सितंबर में बेटी को जन्म देंगे। हालांकि कपल की बेटी का नाम क्या होगा इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बाकी महिलाओं की तरह दीपिका के लिए भी मां बनना आसान नहीं था। तो चलिए आपको बताते हैं कि दीपिका को प्रेग्नेंसी में क्या-क्या दिक्कतें हुई थी।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक
https://www.instagram.com/p/C_ptijpMWfl/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
उठने में होती थी परेशानी
दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी में भी अपना काम जारी रखा था। फिल्म ‘कलकी’ के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस को जब अमिताभ बच्चन ने स्टेज पर बुलाया था, तब उन्हें उठने में परेशानी हुई थी। तब एक्टर प्रभास ने उनकी मदद की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कलकी के प्रमोशन के दौरान दीपिका की प्रेग्नेंसी का पांचवां महीना चल रहा था और उस समय गर्भ का आकार बढ़ने के कारण दीपिका को उठने और बैठने में परेशानी होती थी। एक्ट्रेस को प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली यह समस्या बिल्कुल आम थी, क्योंकि इस दौरान हर महिला को दो-चार होना पड़ता है।
कभी गर्मी तो कभी सर्दी से हुई परेशान
प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण से दीपिका पादुकोण भी काफी परेशान हुई थी। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था कि उन्हें अचानक बहुत गर्मी लग रही है, वो जैसे ही एसी चलाती हैं, तो उसके दो मिनट बाद ही ठंड लगने लग जाती है और जैसे ही एसी बंद करती हैं, दो मिनट बाद फिर गर्मी लग जाती है। इस पोस्ट में दीपिका ने यह भी कहा था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह कैसे प्रेग्नेंसी में होने वाली इस तरह की समस्या से बचें। बता दें कि प्रेग्नेंसी में अचानक गर्मी या ठंडा लगना हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव के कारण से होता है।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए पोस्ट पर करें क्लिक
https://www.instagram.com/reel/C7ZUqPCtUJn/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
प्रेग्नेंसी में भी नहीं छोड़ी फिटनेस रुटीन
दीपिका पादुकोण हमेशा ही अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर अलर्ट फोकस्ड रही हैं और उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिटनेस रूटीन को बिल्कुल भी नहीं छोड़ा। प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर दीपिका को योगा करते हुए देखा गया है। दीपिका ने खुद प्रेग्नेंसी के दौरान योगा करते हुए तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि -पैरों को ऊपर कर दीवार के सहारे टिकाकर इस पोजीशन में लेटने से कई फायदे होते हैं। ये फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ को भी स्ट्रांग बनाता है’। प्रेग्नेंसी में दीवार के सहारे पैर रखकर लेटने से पैरों की सूजन से भी राहत मिलती है।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक
https://www.instagram.com/p/C89gDuCMks-/?utm_source=ig_web_copy_link
डाइट का रखा ध्यान
इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखा। कई पार्टीज और इवेंट के दौरान दीपिका को खड़े होने, चलने और शरीर की मूमेंट करने के लिए लोगों को सहारा लेते हुए देखा गया। अब दीपिका मॉम बन चुकी हैं और अब भी वह अपनी फिटनेस का ऐसे ही ध्यान रखेंगी।
वहीं हम उन्हें उनके इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं भी देते हैं।
