न्यू बॉर्न बेबी को बहुत ज्यादा देखभाल की जरुरत होती है। थोड़ी सी लापरवाही उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। ऐसे में पेरेंट्स भी उनका पूरा ध्यान रखते हैं। उनकी समय-समय पर इम्यूनाइजेशन करवाते हैं और जरुरी ड्रॉप्स पिलाते हैं। जरुरी ड्रॉप्स की बात करें तो विटामिन-डी ड्रॉप बच्चों के लिए बेहद जरुरी माना जाता है। क्योंकि विटामिन-डी आपके बच्चे की हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। तो चलिए आपको बताते हैं इस आर्टिकल के जरिए इस बारे में।
इम्यूनिटी बनेगी मजबूत
विटामिन-डी ड्रॉप को पीलाने से बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इससे बच्चा बार-बार बीमार नहीं पड़ता है।

इस बीमारी का खतरा होगा कम
मां के दूध में विटामिन D की मात्रा कम होती है, इसलिए बच्चे के बेहतर विकास के लिए विटामिन डी ड्रॉप पीलाना जरूरी है। इससे बच्चों को रिकेट्स की बीमारी का भी खतरा कम होता है।
हड्डियां और दांत बनेंगे मजबूत
इसके अलावा विटामिन डी ड्रॉप पीलाने से बच्चों की हड्डियां और दांत, दोनों ही मजबूत होते हैं। इस ड्रॉप को पीलाने से शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस को अवशोषित करने में मदद मिलती है।
बच्चे को विटामिन डी की बूंदें ऐसे दें
. हमेशा विटामिन ड्रॉप्स के साथ आए ड्रॉपर का प्रयोग करें और पैकेजिंग पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
. विटामिन डी की बूंदों को बोतल में निकाले गए ब्रेस्ट मिल्क के साथ मिलाएं.
. ब्रेस्ट फीडिंग कराने से पहले ड्रॉप को सीधे अपने निप्पल पर डालें। यह सबसे अच्छा काम करता है।
विटामिन डी ड्रॉप बंद कब बंद करें
स्तनपान करने वाले शिशुओं को आमतौर पर विटामिन-डी की बूंदों की जरुरत होती है, जब तक कि वे प्रतिदिन फोर्टिफाइड पूरा दूध पीना शुरू नहीं कर देते। यह आमतौर पर तब होता है जब वे 1 साल के हो जाते हैं।

विटामिन डी ड्रॉप पीलाने के अलावा बच्चों को कुछ देर धूप में जरूर लिटाएं। जन्म के तुरंत बाद ही इस ड्रॉप को पीलाना शुरु कर दें।
