हेल्दी और ब्राइट स्किन किसी की भी पहली पसंद होती है। हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लोइंग और स्मूद रहे। स्किन को हेल्दी रखने के लिए कई ट्रीटमेंट किए जाते हैं। ब्यूटी ट्रीटमेंट से लेकर मंहगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स तक कई चीजें ट्राई करते हैं लेकिन ये चीजें हर किसी को सूट नहीं करती। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। प्राकृतिक होने के कारण ये चीजें स्किन पर साइड इफेक्ट भी नहीं करती। तो चलिए आपको बताते हैं कि स्किन ब्राइटनिंग के कुछ घरेलू तरीके।

पपीते का पेस्ट

पपीते का पेस्ट डार्क स्पॉट्स और डल स्किन की समस्या ठीक करता है, इसके लिए आपको बाउल में 2 चम्मच पपीते का पल्प निकाल लें। अब इसमें थोड़ा नींबू और शहद मिलाएं। पपीते का इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेट और सॉफ्ट बनेगी।

कच्चा दूध और शहद

कच्चे दूध और शहद का नुस्खा त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पेस्ट बनाने के लिए आप 2 चम्मच कच्चे दूध में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट से चेहरे और गर्दन पर अच्छे से मसाज कर लें। कच्चा दूध स्किन को क्लीन करने और सॉफ्ट रखने में मदद करता है। शहद के इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेट और स्मूद होती है। इसे आप रोज इस्तेमाल कर सकते हैं।

दही और बेसन

चेहरे पर दही और बेसन का लेप लगाने से आपको फर्क दिखने लगेगा। दही और बेसन दोनों में स्किन ब्राइटनिंग गुण मौजूद होते हैं। इस लेप से त्वचा गहराई से सफाई होती है। लेप बनाने के लिए 1 चम्मच बेसन में 2 चम्मच दही मिलाएं। इसमें हल्की-सी हल्दी निखार के लिए जरूर मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।

आलू और खीरे का रस

स्किन ब्राइटनिंग के लिए आप आलू और खीरा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच आलू के रस में 1 चम्मच खीरे का रस मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।

चंदन पाउडर और गुलाब जल

चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लगाने से भी आपको कई फायदे मिलेंगे। पेस्ट बनाने के लिए 2 चम्मच चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें। चंदन पाउडर स्किन को हाइड्रेट करने और ठंडा रखने में मदद करेगा है। वहीं गुलाब जल त्वचा में निखार बनाए रखने में मददगार होता है।

एलोवेरा और केले का छिलका

स्किन ब्राइटनिंग के लिए आप एलोवेरा और केले का छिलका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको केले के छिलके पर एलोवेरा रखें। अब 5-10 मिनट इससे चेहरे और गर्दन की मसाज करें। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। केला स्किन को गहराई से साफ करता है। इससे डार्क स्पॉट्स खत्म होते हैं और स्किन ब्राइट होती है। इसे आप हफ्ते में 3 बार ट्राई कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *