नारियल खाने में तो स्वाद होता ही है लेकिन यह हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। बालों के लिए भी इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। नारियल में लॉरिक एसिड पाया जाता है और अन्य फैटी एसिड भी होते हैं जो बालों के प्रोटीन को सुरक्षित रखते हैं। ये फैटी एसिड, बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं और टूटने से बचते हैं। जैसे नारियल तेल बालों को गहराई से मॉइश्चराइजर करता है। इसे बालों में लगाने से यह सूखे और बेजान नहीं होते और बेजान नहीं होते वैसे ही नारियल में मौजूद एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जिससे डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। नारियल खाने से स्कैल्प और शरीर हाइड्रेट रहता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को पोषण देते हैं जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है नियमित तौर पर नारियल तेल का इस्तेमाल करने से बाल और स्किन हेल्दी होती है। इसका इस्तेमाल करने से नए बाल उगने की संभावना भी बढ़ती है। आज यानी की 2 सितंबर को वर्ल्ड कोकोनट डे मनाया जाता है। तो चलिए आपको इस मौके पर नारियल खाने के फायदे बताते हैं। आइए जानते हैं।
नारियल खाने के फायदे
नारियल में ऐसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। नारियल में फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं। नारियल का पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है ऐसे में यह शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इन सभी पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह बालों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

बालों के लिए नारियल के फायदे
. नारियल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
. यदि आप नारियल का सेवन करते हैं तो समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
. नारियल में नेचुरल ऑयल और फैट्स पाए जाते हैं होते हैं, जो बालों को मॉइश्चराइज करते हैं। इससे बाल रूखे और बेजान नहीं होते।

. नारियल में विटामिन-ई, के जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इससे बालों का झड़ना कम होता है और पतले बालों की समस्या भी दूर होती है।
. स्कैल्प इंफेक्शन से बचने के लिए डाइट में आप नारियल शामिल करें। नारियल में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं।
ऐसे करें सेवन
हेल्दी बालों के लिए नारियल का सेवन कई तरह से आप कर सकते हैं। नारियल खाने से बालों को अंदर से पोषण मिलता है, जिससे यह मजबूत, घने, और चमकदार बनते हैं।
. कच्चे नारियल का सेवन बालों के लिए फायदेमंद होता है, इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं।
. कच्चे नारियल को छोटे टुकड़ों में काटकर आप सीधे खा सकते हैं।

. नारियल को ग्रेट करके सलाद में मिलाकर भी आप खा सकते हैं।
. नारियल से बने अलग व्यंजनों को अपनी डाइट में आप शामिल कर सकते हैं जैसे नारियल चटनी, नारियल की मिठाई या नारियल की करी। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं बल्कि आपके बालों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। नारियल की मदद से बनने वाले व्यंजन बालों को जरूरी फैटी एसिड और पोषक तत्व देते हैं।
