फिट रहने के लिए शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहना बहुत जरुरी होता है। फिर चाहे आप योग, प्राणायाम, एक्सरसाइज या मार्शल आर्ट्स ही क्यों नहीं कर रहे हों। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए यह अभ्यास करना बहुत जरूरी है। कांग्रेस के नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी भी काफी फिट और यंग नजर आते हैं। हाल ही में राहुल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मार्शल आर्ट्स का अभ्यास करते हुए दिख रहे हैं। राहुल ने नेश्नल स्पोर्ट्स डे पर यह वीडियो जारी किया है। वीडियो में वे जापानी मार्शल आर्ट्स जिउ जित्सु और एकिदो करते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक
https://www.instagram.com/reel/C_QWPg9y48Q/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
क्या होता है जिउ- जित्सु मार्शल आर्ट्स?
जिउ- जित्सु एक प्रकार की जापानी मार्शल आर्ट्स है, जो आमतौर पर सेल्फ डिफेंस के तौर पर लोगों को सिखाई जाती है। हालांकि, इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। इस मार्शल आर्ट्स को करने के दौरान आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके तहत आपको अपने सामने वाले के पैरों में लॉक लगाकर या उसे पकड़कर रखना होता है ताकि वह आप पर अटैक न कर पाए।
जापानी मार्शल आर्ट्स के फायदे
फिटनेस ट्रेल के अनुसार, जापानी आर्ट्स जिउ- जित्सु करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इस ट्रेनिंग या अभ्यास को करने से आपका स्ट्रेस लेवल कम होता है और आपको नींद भी अच्छी आती है।
इस मार्शल आर्ट्स को करने से आपकी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ अच्छी रहती है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं। इस मार्शल आर्ट्स को करने से शारीरिक क्षमता बढ़ने के साथ-साथ शरीर और दिमाग का तालमेल भी अच्छा रहता है।

इससे आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी रहने के साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
ऐसे करें जिउ-जित्सु मार्शल आर्ट्स
जिउ- जित्सु मार्शल आर्ट्स को करने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है।
इसके लिए आपको अपने को-बॉक्सर या साथी को गिराकर उसके पैर को पकड़ना होता है।

फिर आपको उसकी छाती और हाथों को लॉक करना है, जिससे वह आपके ऊपर अटैक न कर पाए।
