बारिश के दिनों में जब भी बाल भीग जाएं तो उनमें बदबू आने लगती है। बार‍िश के मौसम में हवा में नमी ज्‍यादा होती है ज‍िससे बाल अक्‍सर गीले होते हैं। नमी और सीलन के कारण स्‍कैल्‍प पर बैक्‍टीर‍िया और फंगस बढ़ने लगता है और यह बदबू का कारण बनते हैं। नमी के कारण स्कैल्प में पसीना ज्यादा आता है, जिससे बालों में बदबू पैदा हो सकती है। बारिश के मौसम में नमी के कारण धूल और प्रदूषण के कारण भी बाल आसानी से च‍िपक जाते हैं और बदबू का कारण बनते हैं। बार‍िश के द‍िनों में बालों को ठीक से न सुखाने पर भी उनमें नमी बनी रहती है, जो बदबू पैदा कर सकती है। बारिश में बाहर निकलने से बाल गंदे हो सकते हैं और यदि बालों की सही तरीके से साफ न क‍िया जाए तो बदबू पैदा हो सकती है। बार‍िश में बालों से आने वाली बदबू से बचने के ल‍िए आप दही और पुदीने से बना हेयरपैक इस्तेमाल कर सकते हैं।

दही और पुदीने का हेयर पैक कैसे बनाएं?

दही और पुदीने का हेयर पैक बनाना बहुत आसान है। यह पैक बालों को पोषण देने और उन्हें ताजगी पहुंचाने में मदद करता है।

सामग्री

दही – 1 कप ताजा

पुदीने की पत्तियां – 1 मुट्ठी

नींबू का रस – 1 चम्मच

इस्तेमाल की विधि

सबसे पहले, पुदीने की पत्तियों को अच्छे से धोकर पीस लें।

इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पीस लें ताकि पेस्ट बन जाए।

अब पीसे हुए पुदीने के पेस्ट को दही मिलाएं।

यदि आपके बालों में डैंड्रफ है तो इसमें 1-2 चम्मच नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

इस मिश्रण को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। फिर उंगलियों की मदद से मसाज करते हुए पूरे बालों में फैलाएं।

इस पैक को 30 मिनट तक बालों में लगे रहने दें।

30 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें और अपने सामान्य शैंपू का इस्‍तेमाल करके बालों को साफ कर लें।

दही और पुदीने से बने हेयर पैक के फायदे

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड बालों को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है इसका इस्तेमाल करने से बाल नरम और मुलायम होते हैं।

यह ड्राई और डैमेज बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

दही में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प की गंदगी और उसमें मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल साफ करने में मदद करते हैं।

पुदीना स्कैल्प को ठंडक देता है और उसकी सफाई करता है इससे डैंड्रफ और खुजली से राहत मिलती है।

दही बालों को मजबूत करता है जिससे बालों का झड़ना कम होता है।

पुदीना ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।

दही बालों को प्राकृतिक चमक देता है और उसे हेल्दी दिखाता है।

दही और पुदीने के नियमित इस्‍तेमाल से बालों की बनावट अच्छी होती है।

पुदीना में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प का फंगल इंफेक्शन रोकने में मदद करते हैं।

दही और पुदीने का मिश्रण बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए फायदेमंद होता है।

इस हेयर पैक को हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करने से आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *