शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स कई तरह के पोषक तत्वों के बारे में बताते हैं जैसे प्रोटीन, कैल्शियम और तरह के विटामिन और मिनरल्स। मिनरल्स की बात करें तो शरीर को मजबूती देने के लिए जिंक बहुत ज्यादा जरुरी होता है। जिंक हमारे शरीर का सुरक्षा कवच मजबूत करता है जिससे हम कई बीमारियों से बच पाते हैं। इसके अलावा जिंक शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरुरी मानी जाती है। ऐसे में यदि शरीर में जिंक की कमी हो जाए तो न सिर्फ शरीर कमजोर होता है बल्कि बार-बार बीमारियां भी होने लगती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप शरीर में जिंक की कमी होने पर क्या-क्या असर होता है ।

इम्यून सिस्टम बनेगा मजबूत

जिंक शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत करता है। ऐसे में यदि जिंक की कमी हो जाए तो शरीर की इम्यूनिटी पॉवर कम होती है। ऐसे में शरीर बाहरी बीमारियों और इंफेक्शन से लड़ने में कमजोर हो जाता है और बार-बार शरीर में इंफेक्शन होने लगते हैं। सर्दी-जुकाम, फ्लू जैसी बीमारियां लगातार हमला करने लगती है। बार-बार इंफेक्शन का असर होता है कि शरीर कमजोर होने लगता है।

बालों पर भी होता है असर

जिंक की कमी से बालों पर भी असर होता है और बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं। जिंक बालों को मजबूती देता है और यदि आपके बाल झड़ रहे हैं तो यह समझ जाएं कि आपकी डाइट में जिंक की कमी हो गई है। यदि भूख में कमी हो गई है तो जिंक की कमी का ही लक्षण है। देखा जाए तो जिंक शरीर में कई एंजाइम के प्रोडक्शन में मदद करता है। यदि भूख मर गई है या खाने में स्वाद नहीं आ रहा है तो ये जिंक की कमी का ही संकेत हो सकता है। जिंक हमारी स्किन को भी हेल्दी रखता है, जिंक की कमी से स्किन पर एक्ने, मुहांसे, एग्जिमा और सूखे पैचेस भी नजर आने लगते हैं।

जल्दी नहीं भरते घाव

जिंक की कमी से शरीर में चोट लगने पर घाव भी जल्दी नहीं भरते। जिंक शरीर में टिश्यू को रिपेयर करते हैं और नए टिश्यू बनाते हैं। इसकी कमी के कारण शरीर में घाव या चोट को भरने और ठीक होने में ज्यादा समय लगता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *