अगर आप भी बाथरूम में जाएं तो थोड़ा ध्यान से जाएं। दरअसल बरसात के दिनों में कहीं से भी जहरीले कीड़े- मकौड़े बाहर आ सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में थाईलैंड में एक शख्स के साथ ऐसी भयावह घटना घटी, जिसे सुनकर कोई भी सिहर उठेगा। वहीं शख्स का नाम थानट तांगतेवानोन है, जब वह अपने घर के वॉशरूम में गया और रोज़ की तरह वह टॉयलेट सीट पर बैठा, लेकिन इस बार उन्हें एक ऐसा दर्दनाक अनुभव हुआ जिसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे। जैसे ही थानट बैठे, टॉयलेट में छिपे 12 फुट के एक विशाल अजगर ने उनके उनके प्राइवेट  पर हमला कर दिया। वहीं इस घटना ने लोगों को सतर्क रहने की नसीहत दी, खासकर बारिश के मौसम में, जब सांप और अन्य जीवों का सामना होने की संभावना बढ़ जाती है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव

थानट ने फेसबुक पर इस डरावने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उन्हें अचानक अपने प्राइवेट पार्ट में असहनीय दर्द महसूस हुआ। पहले तो उन्हें लगा कि कोई कीड़ा काट रहा है, लेकिन जब उन्होंने टॉयलेट में हाथ डालकर जांच की, तो उन्हें समझ में आया कि एक अजगर ने उनके प्राइवेट पार्ट को जकड़ रखा है। उन्होंने कहा यह बहुत ही दर्दनाक था। जब मैंने देखा कि एक सांप ने मुझे पकड़ा हुआ है, तो मैं दंग रह गया।

टॉयलेट ब्रश से बचाई खुद की जान

थानट ने खुद को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन अजगर ने उसे कसकर पकड़ रखा था। स्थिति तब और खतरनाक हो गई जब उसे लगा कि सांप को हटाना असंभव है। ऐसे में पास में रखे टॉयलेट ब्रश को उठाया और सांप पर प्रहार करना शुरू कर दिया। यही नहीं शख्स ने सांप की गर्दन को कसकर पकड़ा, लेकिन वह बहुत मजबूत था। वह कितना भी जोर लगाता, उसे बाहर नहीं खींच पा रहा था। आखिरकार उसने टॉयलेट ब्रश से उसे मारना शुरू किया, और तब जाकर अजगर ने शख्स को छोड़ा।

हालांकि सांप से खुद को बचाने के प्रयास में शख्स की उंगली भी कट गई, लेकिन वह इस बात से राहत महसूस कर रहा था कि अजगर जहरीला नहीं था। हालांकि इस घटना से वह गहरे सदमे में आ गया जैसे ही उसने सांप को मारा और उससे छुटकारा पाया, वह तुरंत अस्पताल भागे और चिकित्सा सहायता प्राप्त की।

तस्वीरें और वीडियो हुई वायरल

https://www.facebook.com/100073461039779/posts/pfbid02eBz45RznZBjF4CQgEFRzBzmeruDy91qEg1MwXJKM46sAwMmmuWSppsKvV33uAgMAl/?app=fbl

थानट ने इस भयावह घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसमें टॉयलेट सीट पर फैला खून और टॉयलेट से निकलता हुआ विशाल अजगर दिख रहा है। वीडियो में थानट को सांप को बाहर खींचने की कोशिश करते हुए भी देखा जा सकता है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, और लोग चिंता और चेतावनी भरे संदेश देने लगे।

यूजर्स की प्रतिक्रिया

वहीं यह घटना तब हुई जब मानसून के मौसम में सांपों की बढ़ती उपस्थिति को लेकर थाईलैंड के अधिकारियों ने चेतावनी जारी की थी। सोशल मीडिया पर लोग थानट की कहानी से हैरान रह गए। एक यूजर ने लिखा क्या आप सुरक्षित हैं? बरसात के दिनों में सावधान रहें। वहीं दूसरे ने कहा अपना अनुभव साझा करने के लिए धन्यवाद, आपको वास्तव में सतर्क रहना चाहिए। सौभाग्य से आप सुरक्षित हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *