बरसात के इस मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है जैसे दमा, सांस लेने में परेशानी, पुरानी खांसी शुरु होना, अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको एक ऐसी जड़ी बूटी के बारे में बताते हैं जो आपको हमेशा के लिए ठीक कर देगी। यह जड़ी बूटी कुछ ओर नहीं बल्कि तुलसी है। तुलसी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो मानसून में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में मदद कर सकते हैं। अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और अन्य बीमारियों के इलाज के लिए तुलसी के पत्तों का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इसके कुछ और फायदे।
तुलसी के पत्ते खाएं
आप सुबह खाली पेट 2-3 ताजा तुलसी के पत्ते चबाएं। अपनी डेली रुटीन में 5-6 तुलसी के पत्ते शामिल कर सकते हैं।
तुलसी का काढ़ा
तुलसी के पत्ते, अदरक, काली मिर्च, काला नमक और नींबू डालकर पानी उबाल लें। फिर इसे छानकर गर्म-गर्म पिएं।

तुलसी की चाय
चाय बनाने के लिए तुलसी के पत्तों को कुछ मिनट तक गर्म पानी तक भिगोएं। तुलसी की चाय में अदरक, गुड़, चीनी, लौंग, दालचीनी, काली मिर्च, काला नमक या नींबू का रस जैसी अन्य सामग्री भी मिला सकते हैं।
पत्ते चबाएं
सुबह खाली पेट 2-3 ताजा तुलसी के पत्ते चबाएं। आप अपनी डेली रुटीन में 5-6 तुलसी के पत्ते भी शामिल कर सकते हैं।
तुलसी-हल्दी से बना काढ़ा
तुलसी के पत्ते, हल्दी पाउडर, तुलसी के पत्ते, लौंग और दालचीनी डालकर इन सभी चीजों को पानी में उबाल लें। फिर छानकर गुनगुना पिएं और इसमें स्वादअनुसार, शहद मिला दें।
तुलसी का रस
ताजी तुलसी का रस पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकता है।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत
यह पत्ते विटामिन सी और यूजेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस माने जाते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करते हैं। रोजाना इनका सेवन करने से यह कई सारी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
तनाव और चिंता होगी दूर
खाली पेट तुलसी का सेवन करने से तनाव और चिंता दूर होगी। साथ ही सारा दिन शरीर एक्टिव भी रहता है। तुलसी के पत्ते खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है। इससे सूजन और जोड़ों का दर्द भी ठीक होता है और किसी भी तरह की इंफेक्शन कंट्रोल करने में भी यह पत्ते ज्यादा अच्छे माने जाते हैं।
