टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर के चौथे स्टेज से जूझ रही हैं। इतनी खतरनाक बीमारी के बाद भी हिना खान का हौंसला नहीं टूटा और वह इसका डटकर सामना करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपने से जुड़ी हर अपडेट्स लगातार शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने फैंस को बताया कि उनका कीमोथैरेपी सेशन शुरु हो गया है और उन्होंने अपने बाल भी कटवा लिए हैं। कुछ दिन पहले ही हिना ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने बालों से ही बनी विग पहने हुए नजर आ रही हैं।

अपनी बालों से बनाई हिना ने विग

सोशल मीडिया पर शेयर किए इस वीडियो में एक्ट्रेस के बाल एक कैप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनके अपने बालों से ही बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला कि कैंसर है तो समझ गई थी कि बाल झड़ सकते हैं ऐसे में उन्होंने बाल कटवा लिए और उससे एक विग बनवाने का फैसला लिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हेयर विग कैसे बनते हैं और इसका प्रोसेस क्या है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/reel/C-pKfgwJaz9/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

क्या होती है हेयर विग?

सिर के ऊपर इस्तेमाल किए गए ऑर्टिफिशयल बालों को ही विग कहते हैं। यह एक तरह से नकली बाल होते हैं। विग हाथों से बनाई जाती है, फिल्मों में ज्यादातर एक्टर-एक्ट्रेस इसका इस्तेमाल करते हैं जिनके बाल नहीं होते तो वे भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

हेयर विग बनाने का है यह प्रॉसेस

एक्सपर्ट्स की मानें तो जिसकी विग बनानी होती है सबसे पहले उसके सिर का माप लिया जाता है। फिर इसके हिसाब से एक स्कैच तैयार करते हैं। स्कैच के अनुसार, हेयर विग बनाई जाती है। इसमें 8-10 दिन का समय लगता है। सबसे पहले एक ढांचा तैयार किया जाता है जो इंसान की खोपड़ी की तरह होता है। इसमें जालीदार कैप पहनाई जाती है। इसमें एक-एक बाल लगाए जाते हैं। यह ठीक उसी तरह की जाती है जैसे कपड़े की सिलाई होती है। बालों को सुई की मदद से इसमें पिरोया जाता है। सारे काम हाथ से ही होते हैं इसमें मशीन का इस्तेमाल नहीं होता।

दो तरह से बनती है विग

एक्सपर्ट्स की मानें तो हेयर विग दो तरह से बनाई जाती है। पहला नैचुरल तरीके से बनाए गए पॉलिस्टर के बालों से और दूसरा इंसान के असली बालों से। असली बालों से बनाई गई विग सबसे अच्छी मानी जाती है। ये बिल्कुल असली होती है इसलिए इनकी डिमांड भी ज्यादा होती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *