आजकल के गलत खान-पान और शारीरिक गतिविधियां कम होने के कारण बच्चों में मोटापा बढ़ रहा है। मोटापा बढ़ने के कारण कम उम्र में ही बच्चे बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर स्क्रीन का इस्तेमाल करने से न सिर्फ बच्चों की आंखें खराब हो रही हैं बल्कि उनकी मेंटल हेल्थ पर भी इसका बुरा असर हो रहा है। बच्चों के शरीर में यदि सामान्य से कुछ अलग लक्षण नजर आए तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या की ओर इशारा भी हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं बच्चों में दिखने वाले ऐसे कौन से लक्षण है जो बीमारियों की ओर संकेत करते हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक
https://www.instagram.com/reel/C-SnYhuO_k3/?utm_source=ig_web_copy_link
अनहेल्दी खाने की जिद करना
यदि आपका बच्चा हेल्दी खाने की जगह केक, पेस्ट्री, बर्गर, चाऊमीन आदि जैसी चीजें खाने की जिद कर रहा है तो यह स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा हो सकता है। ऐसी आदत बच्चे को आगे चलकर हार्ट संबंधी समस्याओं का शिकार बना सकती है।
खर्राटे लेना
खर्राटे लेना वैसे तो आमतौर पर स्लीप एप्निया का लक्षण होता है। यदि बच्चा रात को सोते समय खर्राटे ले रहा है तो कई बार यह मोटापे के कारण भी हो सकता है। कुछ मामलों में यह कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम में गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है।

कमर का साइज हिप से ज्यादा
एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि आपके बच्चे की कमर का साइज उसके हिप्स से ज्यादा है तो यह किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की ओर इशारा भी हो सकता है। आमतौर पर बच्चों में कमर का साइज हिप्स के साइज से कम ही होता है। यदि यह साइज सामान्य से ज्यादा हो तो संभव है कि आपका बच्चा मोटापे का शिकार हो सकता है।
ज्यादा देर तक सोना
लंबी नींद लेना सभी के लिए नुकसानदायक होती है फिर चाहे वो बच्चे हो या बड़े। यदि आपके बच्चे दिनभर में 8-10 घंटे की नींद ले रहा है तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
सीढ़ियां चढ़ने के बाद हांफना
यदि आपका बच्चा 2-3 सीढ़ियां चढ़ने के बाद ही हांफने लगता है या फिर उसकी सांस फूलने लगती है तो यह स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या की ओर इशारा हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि आपके बच्चे के दिल और फेफड़ों की क्षमता सामान्य से कम है। ऐसे में उसकी जांच जरुर करवाएं।

