सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ अजीब सुनने को मिलता रहता है। अब एक अस्पताल से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। 46 साल के शख्स को लगातार पेट में दर्द की समस्या थी। जब उसने अल्ट्रासाउंड करवाई तो उसे हर्निया की पुष्टि हुई लेकिन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को उसके मूत्र मार्ग के पास महिलाओं में पाए जाने वाले यूट्रस और ओवरी के अंग मिले हैं। डॉक्टरों की मानें तो यह एक अत्यंत दुर्लभ चिकित्सा स्थिति है। उसके शरीर में पर्याप्त रुप से विकसित यूट्रस और ओवरी पाए गए हैं जो कि पुरुषों में बहुत कम देखने को मिलते हैं। उसके शरीर में ये अंग लगभग 60% तक विकसित हो चुके थे हालांकि उनके शरीर में महिलाओं से संबंधित कई अन्य लक्षण नहीं थे।

अल्ट्रासाउंड कराने की दी सलाह

बड़हलगंज के रहने वाले इस शख्स ने पहले तो अपने पेट दर्द का इलाज सामान्य दवाओं के साथ किया लेकिन जब दर्द असहनीय हो गया तो उन्होंने खलीलाबाद में रहने वाली अपनी बहन की सलाह पर एक प्राइवेट डॉक्टर के साथ संपर्क किया। डॉक्टर ने उसे अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी जिसके बाद हर्निया की पुष्टि हुई।

बन रही थी यूट्रस और ओवरी

इसके बाद पुरुष ने प्राइवेट अस्पताल में हर्निया का ऑपरेशन करवाने का फैसला किया। इस सर्जरी के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी मौजूद थे। मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया के प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र देव ने बताया कि उसके मूत्र मार्ग के पास अनडेवलप्ड यूट्रस और ओवरी बन रहे थे। डॉक्टरों का कहना है कि शख्स को और कोई समस्या नहीं है जो भी है जन्मजात है। उसका ऑपरेशन किया गया है और अब वह ठीक है। उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने बताया था कि उनकी रिपोर्ट से यही पता चला है कि उसे हर्निया हैं।

शख्स की हुई सर्जरी

हालांकि शख्स की सर्जरी कर दी गई है और सर्जरी सफल रही है। अब राजगीर की स्थिति सामान्य है। डॉक्टरों का मानना है कि यदि रेडियोलॉजिस्ट ने पहले ही मांस के लोथड़े की गहनता से जांच की होती तो इस दुर्लभ स्थिति का पहले ही पता चल सकता था।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *