जालंधर नीमा विमेंस फोरम और फ्रेंड्स फॉर ऐवर ग्रुप की तरफ से आज स्थानीय होटल में हरियाली तीज का त्योहार मनाया गया। ये कार्यक्रम नीमा विमेंस फोरम की प्रेसिडेंट डॉक्टर सुगंधा भाटिया की अध्यक्षता में किया गया। फ्रेंड्स फॉर ऐवर ग्रुप की हरप्रीत कौर ने कार्यक्रम की शुरुआत सभी का स्वागत करके की।

स्टेज पर सभी ने बिखेरा जलवा

इस मौके पर ‘फैशन का है ये जलवा’ गाने पर आए हुए सभी नीमा विमेंस फोरम की मेंबर्स और फ्रेंड्स फॉर ऐवर ग्रुप के मेंबर्स ने रैंप वॉक करते हुए अपना जलवा एक एक करके दिखाया। साथ ही तीज के इस मौके पर हरप्रीत कौर ने आई हुई सभी महिलाओं को तंबोला खिलाया। गेम के जवाब देने पर उन्हें गिफ्ट्स भी दिए गये।

ढोल धमाका करवाया गया

इस गेम में किसी एक से पर्ची निकलवाई गयी और उस पर्ची पर जो लिखा था उस शब्द पर गाना गाकर ढोल के साथ भांगड़ा डाला गया। इस गेम को सभी ने खूब एंजॉय किया। इसके बाद आई हुई सभी महिलाओं के साथ question round गेम खेला गया। इसमें अलग अलग फनी questions पूछे गए और सही जवाब देने वालों को गिफ्ट भी दिए गए।

कार्यक्रम की शान रही ये चीजें

इस तीज के त्योहार में सबसे खास बात रही, यहां का decoration, जिसमें चरखा, छत्रियां, फुलकारी दुपट्टा रहा। इसके अलावा लगभग सभी महिलाएं गुत के साथ परांदा लगाएं काफी खूबसूरत लग रही थीं। कई महिलाओं ने तो मांगटिका के साथ नथ भी पहनी हुई थी। वहीं बहुत सी महिलाओं ने हॉल में रखे हुए चरखे के साथ वीडियोस भी बनाई और फोटो भी करवाई।

कार्यक्रम के अंत में फ्रेंड्स फॉर एवर ग्रुप की तरफ से आए हुए सभी नीमा मेंबर्स को गिफ्ट्स दिए गए। इसके बाद जालंधर इंडियन आयल की एक टीम ने भी शिरकत की थी, जहां इंडेन गैस स्टोव कंपनी के राघवेन्द्र सिंह ने महिलाओं को लेटेस्ट गैस सिलेंडर के बारे में जानकारी दी। 

इस मौके पर नीमा विमेंस फोरम की प्रेसिडेंट डॉ सुगंधा भाटिया, डॉ मनुप्रिया, डॉ सुनीता, डॉ हरप्रीत, डॉ वनिता गोस्वामी, डॉ दिव्या गुप्ता, डॉ नमिता जग्गी, डॉ अनु रामपाल, डॉ अनु कक्कड़, डॉ सुखदीप , डॉ भावना, डॉ अमरजीत, डॉ मीना और फ्रेंड्स फॉर एवर ग्रुप की मेंबर्स मौजूद रहीं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *