यूं तो बादाम खाने का सही मौसम सर्दी का माना जाता है। लेकिन बहुत से लोग गर्मी के मौसम में भी बादाम खाने के शौक़ीन होते हैं। ऐसे में वे लोग गर्मी के मौसम में भी भर कर बादाम का सेवन कर लेते हैं जिस वजह से उनको हेल्थ इश्यूज होने लगते हैं। वहीँ हर मौसम में हमारे शरीर को हमेशा प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन की जरूरत रहती है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइटबादाम को शामिल करते हैं तो आपकी सेहत दुरुस्त रह सकती है। लेकिन यहां ये बात भी जानी जरुरी है कि आखिर बादाम का सेवन कितनी मात्र में करना जरुरी है।
बादाम को भिगो कर खाने की सलाह
आपको बता दें हम परिवार में बच्चों और घर के बड़े-बुजुर्ग को नाश्ते में बादाम भिगोकर खाने की सलाह दी देते हैं। वहीँ बादाम में बाकी नट्स की तुलना में ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। बादाम शरीर में विटामिन ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक, सेलेनियम, कॉपर, नियासिन, आयरन और मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने का काम करता है। बता दें बादाम को उम्र के हिसाब से उसकी सही मात्रा में खाना चाहिए नहीं तो उसके साइड इफेक्ट झेलने पड़ सकते हैं।
एक दिन में कितने बादाम खाएं
आपको बता दें जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक हर रोज सुबह 4 से 6 बादाम का सेवन ही सही माना गया है। इसेक सेवन से मेमोरी तेज होती है और सेंट्रल नर्वस सिस्टम ठीक से काम करता है जिससे दिमाग स्वस्थ रहता है।
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
बादाम में प्री-बायोटिक होने के कारण इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। प्री-बायोटिक की वजह से यह आंतो में मौजूद गुड बैक्टीरिया का अच्छे से प्रोडक्शन करता है। जिससे किसी तरह की कोई बिमारी नहीं होती है।
स्किन के अच्छा
स्किन से झुर्रियों को दूर करने के लिए बादाम का सेवन काफी लाभदेता है। ऐसे में भीगे हुए बादाम खाएं। इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं। जो चेहरे पर झुर्रियां नहीं बनने देते हैं।
पाचन ठीक रहता है
सर्दियों में भूख अधिक लगती है, अधिक खाने का मन भी होता है लेकिन पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है। ऐसे में एक अध्ययन में ये पाया गया कि बादाम खाने से पेट जल्दी साफ होता है और प्रोटीन को पचाना भी काफी आसान हो जाता है। ऐसे में पाचन क्रिया और पोषक तत्वों का प्रोडक्शन आसान हो जाता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है
जर्नल फ्री रेडिकल रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार बादाम का सेवन करने से ब्लड में अल्फा टोकोफेरॉल की मात्रा बढ़ने लगती है। जो किसी के भी ब्लड प्रेशर को बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण होता है। नियमित रूप से बादाम खाने से ब्लड प्रेशर कम होता है।
दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहतर
जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, बादाम में एंटीऑक्सिडेंट एजेंट होता है जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सी्करण को रोकने का कम करता है। बादाम के ये गुण दिल को स्वस्थ रखते हैं। वहीँ हार्ट हेल्थ अची बनी रहती है।
कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है
कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना हृदय रोग और दिल की धमनियों में रुकावट पैदा करता है, ऐसे में बादाम आपकी मदद कर सकता है। बादाम शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है।
