दुनिया भर से ऐसे कई मामले सामने आते हैं जो इंसानों की सोच से हठ कर होता है, और काफी हैरान करने वाले होता है। दरअसल हाल ही में वियतनाम में एक चौंकाने वाला और दुर्लभ मेडिकल केस सामने आया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के पेट से 32 सेंटीमीटर लंबी जिंदा ईल निकाली। इस मामले का खुलास तब हुआ जब 34 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। अस्पताल में किए गए अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे से पता चला कि उसके पेट में एक जिंदा ईल फंसी हुई थी, जिसने उसकी आंतों को घायल कर दिया था। इस वजह से व्यक्ति की स्थिति बहुत गंभीर हो गई थी, और उसे पेरिटोनिटिस हो गया था।
डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाली ईल
जिसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी का फैसला लिया और ईल को व्यक्ति के शरीर से निकालने में सफलता प्राप्त की। यह मामला न केवल मरीज के लिए बल्कि डॉक्टरों के लिए भी बहुत चुनौतीपूर्ण था। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि लगभग 65 सेंटीमीटर लंबी और 10 सेंटीमीटर मोटी ईल व्यक्ति की आंतों में फंसी हुई थी। इसके अलावा व्यक्ति के मलाशय में एक नींबू भी पाया गया, जिसे डॉक्टरों ने सुरक्षित रूप से हटा लिया।
डॉक्टर ने मामले को लेकर क्या कहा
इस केस के प्रमुख सर्जन डॉक्टर फाम मान हंग ने बताया कि यह एक बेहद दुर्लभ मामला था और ऑपरेशन के दौरान कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि आंतों में अधिक मल के रहने और बैक्टीरियल संक्रमण के खतरे के कारण स्थिति और भी जटिल हो गई थी। हालांकि,सर्जरी सफल रही और मरीज अब खतरे से बाहर है।
ईल क्या है

ईल एक ऐसी मछली है जो सांप की तरह दिखती है और पानी के बाहर भी लंबे समय तक जीवित रह सकती है। इसकी त्वचा चिपचिपी और फिसलन भरी होती है, जिससे इसे पकड़ना मुश्किल हो जाता है। इस घटना ने डॉक्टरों और आम जनता दोनों को चौंका दिया और चर्चा का विषय बन गई।
ऐसे मामलों में डॉक्टरों की भूमिका
इस दुर्लभ और अजीब घटना ने मेडिकल प्रोफेशन में डॉक्टरों की भूमिका और उनकी चुनौतियों को फिर से उजागर किया है। डॉक्टरों ने इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया और मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तरह के केस हमें याद दिलाते हैं कि डॉक्टरों का काम कितना महत्वपूर्ण और कठिन होता है, और वे किस तरह से गंभीर बीमारियों और असामान्य स्थितियों का सामना करते हैं।
