क्या आपने कभी ब्रश करते समय अपनी जीभ से खून निकलते देखा है, अगर हां तो इसे नॉर्मल समझने की गलती न करें। दरअसल जीभ से खून आना किसी अंदरूनी समस्या की ओर इशारा कर सकता है। वहीं जीभ से खून आना कई कारणों से हो सकता है, जैसे चोट लगना, पोषक तत्वों की कमी, या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं। आइए जानते हैं इसके संभावित कारण और इसे रोकने के उपाय।

इन कारणों की वजह से जीभ से आता है खून

खरोंच लगना  

हमारी जीभ पैपीली नामक छोटी-छोटी उंगलियों जैसी संरचनाओं से ढकी होती है। गलती से जीभ कटने या बहुत जोर से ब्रश करना इन पैपीली को नुकसान पहुंचा सकता है और खून बहने का कारण बन सकता है। इसके अलावा अम्लीय खाद्य पदार्थ जैसे अनानास, और मसालेदार भोजन जीभ की नाजुक परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

मुंह के छाले

कई बार छोटे, दर्दनाक घाव जो जीभ पर खून निकलने का कारण बन सकते हैं। यह छाले आमतौर पर बिना किसी इलाज के ठीक हो जाते हैं, लेकिन ध्यान देने योग्य होते हैं।

फंगल या यीस्ट संक्रमण

वहीं ओरल थ्रश, फंगल संक्रमण, जीभ से खून बहने का कारण बन सकता है। इसके लक्षणों में सफेद घाव, लालिमा, जलन, और मुंह में रूई जैसा अहसास शामिल हैं।

ओरल हर्पीज

ब्रश करते समय ओरल हर्पीज होने पर भी जीभ से खून बहता है। वहीं ओरल हर्पीज मुंह में एक तरल पदार्थ से भरे छाले होते हैं, जो फटने पर खून बहने की वजह बनते हैं। इसका इलाज एंटीवायरल दवाओं से किया जा सकता है।

पोषक तत्वों की कमी 

यही नहीं कई बार आयरन या विटामिन बी12 की कमी से भी जीभ से खून आ सकता है। यह कमी जीभ को कमजोर और संवेदनशील बना सकती है।

जीभ में हेमांगीओमा 

जीभ की रक्त वाहिकाओं का असामान्य रूप से बढ़ना, जिससे नरम घाव यानी हेमांगीओमा बनता है।  यह घाव किसी भी चोट से फट सकता है और खून बह सकता है।

जीभ का कैंसर

हालांकि यह ये बीमारी दुर्लभ है लेकिन जीभ से खून आना कैंसर जैसी किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है। इसके अन्य लक्षणों में जीभ पर गांठ, लाल या सफेद धब्बे, और गले में दर्द शामिल हैं।

इससे बचने के उपाय

घाव पर दबाव डालें

खून बहना रोकने के लिए कम से कम 15 मिनट तक साफ कपड़े या गॉज से दबाव बनाए रखें।

बर्फ का इस्तेमाल करें

बर्फ का टुकड़ा कपड़े में लपेटकर जीभ पर लगाएं। ठंडा तापमान रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है और खून बहना बंद करता है।

हल्का भोजन करें 

मसालेदार और अम्लीय भोजन से बचें, जिससे घाव को ठीक होने में मदद मिलेगी।

काली चाय की थैली

काली चाय की थैली जिस जगह पर खून बह रहा है वहां रखने से खून बहना बंद हो सकता है, क्योंकि इसमें टैनिन होता है जो थक्का बनाने में मदद करता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *