इनदिनों बहुत से लोगों की जुबान पर पेरिस ओलंपिक का नाम है। दरअसल 2024 का ओलंपिक गेम पेरिस में चल रहा है। जिसमे दुनिया के अलग अलग देशों से कई खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। ऐसे में मिस्र देश की एक खिलाड़ी की काफी चर्चा चल रही है। बता दें ये खिलाडी 7 महीने की गर्भवती है।
इनके जज्बे को सलाम
आपको बता दें नादा हाफेज का नाम इस वक्त खेल प्रेमियों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। पेरिस ओलंपिक में इस खिलाड़ी ने कोई मेडल नहीं जीता लेकिन इसके बावजूद नादा को लोग सलाम कर रहे हैं। नादा हाफेज तो फेंसिंग के सिंगल्स सेबर इवेंट में हारकर बाहर हो गई हैं लेकिन फैंस उनके कायल हो चुके हैं और इसकी वजह बेहद चौंकाने वाली है।
7 महीने की गभवती है नादा
दरअसल साउथ कोरिया की खिलाड़ी से हारने के बाद मिस्र की नादा हाफेज ने खुलासा किया कि वो 7 महीने की गभवती हैं। प्रेग्नेंट होने के बावजूद नादा पेरिस ओलंपिक में खेली और अपना दमदार प्रदर्शन किया। वैसे नादा हाफेज ने प्रेग्नेंट होने के बावजूद अपना पहला मैच जीता था। उन्होंने अमेरिका की तलवारबाज एलिजाबेथ टार्टाकोवस्की को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। नादा हाफेज मिस्र की राजधानी काहिरा की रहने वाली हैं और वो अपने देश का तीन ओलंपिक में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वो लंदन, टोक्यो और अब पेरिस ओलंपिक में खेलीं। बड़ी बात ये है कि नादा फेंसिंग से पहले एक जिमनास्ट थीं। वो मिस्र की जिमनास्ट चैंपियन भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उनके पास मेडिसिन की डिग्री भी है।
