वैसे तो ऐक्ट्रस  ट्विंकल खन्ना और ऐक्टर अक्षय कुमार की शादी बॉलीवुड के सबसे चर्चित और स्थिर रिश्तों में से एक है। हालांकि उनकी शादी से पहले ट्विंकल ने एक खास कदम उठाया था, जिसे हर कपल को अपनाने पर विचार करना चाहिए। जी हां ट्विंकल ने अक्षय का मेडिकल टेस्ट करवाया था। आपको बता दें कि हाल ही में ट्विंकल ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अक्षय का मेडिकल टेस्ट इसलिए कराया ताकि वह दोनों की सेहत के बारे में सुनिश्चित हो सकें और किसी भी संभावित स्वास्थ्य समस्या का पहले से ही पता चल सके। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे की मेडिकल हिस्ट्री जानना एक महत्वपूर्ण कदम है, खासकर तब जब आप जीवन भर साथ रहने का निर्णय लेते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं क्यों हर कपल के लिए शादी से पहले मेडिकल टेस्ट करवाना जरूरी है।

अनुवांशिक बीमारियों का पता

शादी के पहले मेडिकल टेस्ट कराने से आपको और आपके पार्टनर को अनुवांशिक बीमारियों के बारे में जानकारी मिल सकती है। इससे भविष्य में होने वाली किसी भी गंभीर बीमारी के खतरे को समझने में मदद मिलती है।

संक्रामक बीमारियां

कुछ बीमारियां जैसे एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, और सी, संक्रामक होती हैं और उन्हें समय पर पहचानना जरूरी होता है। टेस्ट के जरिए इनका जल्द पता लग सकता है और समय पर इलाज शुरू किया जा सकता है।

फर्टिलिटी का पता करना

कई बार कपल्स को शादी के बाद फर्टिलिटी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्री-मैरिटल मेडिकल टेस्ट से ऐसी समस्याओं का पता चल सकता है और उन्हें समय रहते संभाला जा सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य

मेडिकल टेस्ट सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं होते बल्कि  मानसिक स्वास्थ्य का मूल्यांकन भी जरूरी है। यह जानने में मदद करता है कि क्या कोई मानसिक बीमारी है जो शादीशुदा जीवन को प्रभावित कर सकती है।

जीवनशैली संबंधी बीमारियां

हृदय रोग, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का पता भी शादी से पहले ही लग सकता है, जिससे सही समय पर इलाज शुरू किया जा सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *