ड्रग्स किसी की जिंदगी को कैसे तबाह कर सकता है, इसकी एक दिल दहला देने वाली मिसाल कायली मुथार्ट की कहानी है। ड्रग्स के प्रभाव में आकर कायली ने जो किया, उससे दुनिया हैरान रह गई। अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली कायली ने ड्रग्स के नशे में अपनी ही आंखें फोड़ डालीं।

ड्रग्स की लत और परिवारिक पृष्ठभूमि

आपको बता दें कि यह चौंकाने वाली घटना 2018 की है। जब कायली मात्र 20 साल की थीं। कायली ने बताया कि 18 साल की उम्र में ही उसे शराब और गांजा पीने की लत लग गई थी। कायली का मानना है कि उनके परिवार में भी कुछ लोगों को नशे की लत थी, जिससे वह भी इसकी गिरफ्त में आ गईं।

कायली ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने नशीली दवाओं से बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन एक परिचित को घर में गांजा पीते देखने के बाद वह भी इसकी लत में पड़ गईं। इसके साथ ही उनकी लव लाइफ भी ठीक नहीं चल रही थी। बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते में खटास आ जाने और ब्रेकअप हो जाने के बाद वह बेरोजगार भी हो गईं। इन्हीं मुश्किल हालातों से निपटने के लिए कायली ने गांजा, शराब और जैनेक्स का सेवन करना शुरू कर दिया।

मेथ का सेवन और भ्रम

फरवरी 2018 में कायली को बाइपोलर डिसऑर्डर का पता चला और वह उस शांति की कामना करने लगीं जो उन्होंने भांग पीने के बाद महसूस की थी। इसके बाद उन्होंने पहली बार मेथ (ड्रग्स) का सेवन किया। मेथ लेने के बाद उन्हें ऐसा भ्रम हुआ जिसकी उन्होंने भी उम्मीद नहीं की थी। कायली के मुताबिक मेथ लेने के बाद उनके चेहरे से ब्लैकहेड्स खुद ब खुद बाहर निकलने लगे और फिर खून निकलने लगा।

आत्मघातक कदम

लेकिन 6 फरवरी 2018 को कायली ने कुछ ऐसा किया जिससे घरवाले ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया हैरान हो गई। ड्रग्स के नशे में कायली ने अपनी दोनों आंखों की पुतलियों को तब तक उंगलियों से खींचा, जब तक वे बाहर नहीं आ गईं। वे नशे में इस कदर चूर थीं कि उसे उस समय दर्द का भी अहसास नहीं हुआ।

चिकित्सा और उपचार

कायली की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों को फौरन सर्जरी करनी पड़ी ताकि उनकी ऑप्टिक नसों को सुरक्षित रखा जा सके और इन्फेक्शन को रोका जा सके।

समाज के लिए जरूरी सिख

कायली मुथार्ट की यह कहानी न केवल ड्रग्स के घातक प्रभावों को उजागर करती है बल्कि यह भी बताती है कि नशे के चंगुल में फंसकर कोई व्यक्ति कितनी भयानक स्थिति में पहुंच सकता है। यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि ड्रग्स से दूर रहना कितना जरूरी है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *