PARALYMPIC 2024 PARIS: आपको बता दें हाल ही में मध्य प्रदेश के 3 पैरा एथलीट्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दरअसल एनएडीए द्वारा आयोजित इन तीन दिव्यांग खिलाड़ियों की डोपिंग टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वहीँ इनमे से भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एक महिला खिलाड़ी भी शामिल है। अब इन खिलाड़ियों के खेलने पर अस्थायी प्रतिबंध भी लगा दिया गया है।

3 पैरा खिलाड़ियों का डोपिंग टेस्ट पॉजिटिव आया

कुछ महीने पहले मध्य प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों में उत्साह की लहर देखने को मिल रही थी। इसका कारण भारत से पेरिस पैरा ओलंपिक में भाग लेने जा रहे दिव्यांग खिलाड़ियों में पैरा कैनो स्पोर्ट के लिए क्वालीफाई करने वाले चार में से 3 मध्य प्रदेश के खिलाड़ी थे। ये दिव्यांग खिलाड़ी अपने खेल और मेहनत की दम पर भारत को मेडल दिलाने का जज़्बा रखते हैं।

लेकिन इनमें से एक पैरा एथलीट का सपना कांच की तरह बिखर चूका है। इनका डोप टेस्ट हुआ जिनमे इनके शरीर में प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया है। हालांकि वे अकेली ऐसी खिलाड़ी नहीं है। उनके अलावा डोप टेस्ट पॉजिटिव होने से दो और अन्य दिव्यांग खिलाड़ियों के खेलने पर रोक लगा दी गयी है।

तीनों मध्यप्रदेश की हैं

आपको बता दें पैरा ओलंपिक में पैरा कैनो वॉटर स्पोर्ट्स में भारत के चार खिलाड़ी क्वालिफाई किए थे। जिनमें तीन मध्य प्रदेश की पूजा ओझा, ग्वालियर की पैरा ओलंपियन प्राची यादव और रजनी झा शामिल हुई थीं। दिव्यांग खिलाड़ी रजनी झा पैरा ओलंपिक की उड़ान भरने से पहले ही रेस से बाहर हो गई हैं, क्योंकि कुछ समय पहले राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (एनएडीए) द्वारा कराए गए डोपिंग टेस्ट में दो अन्य पैरा एथलीट्स रांची राष्ट्रीय खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट डिस्कस थ्रोअर शालिनी चौधरी और एशियन पेरा चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता रहे पैरा कैनो खिलाड़ी गजेंद्र सिंह के साथ ही पॉजिटिव पाई गई है।

खिलाड़ियों पर लगा प्रतिबंध

29 मार्च को NADA द्वारा जब रजनी झा के डोपिंग टेस्ट के लिये सैंपल लिया गया, तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।  उनके शरीर में प्रतिबंधित पदार्थ मिथाइल टेस्टोस्टेरोन की मात्रा पायी गई। इसके बाद उन पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। जिसका मतलब है कि फिलहाल वे पेरिस नहीं जा पायेंगी।

गजेंद्र सिंह बोले- षड्यंत्र का शिकार हुआ

दिव्यांग खिलाड़ी गजेंद्र सिंह करियर के इस मुकाम पर आकर डोपिंग के केस में फंस चुकें हैं। उनके आगे खेलने की उम्मीद प्रतिबंध की वजह से ना के बराबर नजर आ रही है। उनका कहना है कि वे किसी के षड्यंत्र का शिकार हो गये हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *