इनदिनों टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी प्रेग्नेंट होने का भरपूर आनंद ले रही हैं। दरअसल दृष्टि की due date अक्टूबर 2024 है। इसकी जानकारी खुद दृष्टि ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। इतना ही नहीं उन्होंने वे खुद को इस जर्नी में फिट रखने के लिए खूब मेहनत भी करती दिख रही हैं। जी हां हाल ही में दृष्टि ने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वे हेवी वर्कआउट करती दिख रही हैं। जिससे उनके फैन्स उन्हें लेकर चिंता दिखा रहे हैं और सोम्मेंट में उन्हें सलाह भी दे रहे हैं।
दृष्टि ने दी सलाह
video देखने के लिए दिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/C9rkDm2MNpY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
दृष्टि ने जिम में अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे हेवी डंबल, केटलबेल जैसी एक्सरसाइज इक्विप्मेंट उठाती हुई दिख रही हैं। वहीँ उन्होंने कैप्शन में ये भी लिखा है कि प्रेग्नेंसी में बिना डॉक्टर की सलाह लिए कोई भी एक्सरसाइज ना करें। वे लिखती हैं कि आप चिंता न करें, क्योंकि मेरे पास ये सब करने के लिए डॉक्टर का नोट है। आप प्रेग्नेंट हैं तो बिना अपने डॉक्टर की सलाह के इन एक्सरसाइज को कभी भी न आजमाएं।
प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज करने के फायदे
आपको बता दें हर किसी को अपनी फिजिकल कंडीशन, प्रेग्नेंसी में कोई समस्या हो तो इन बातों को ध्यान में रखकर ही एक्सरसाइज करें । यदि आपको कमर दर्द, पैरों में सूजन है या फिर नींद नहीं आती, जो प्रेग्नेंसी में एक कॉमन लक्षण हैं, तो आप कुछ एक्सरसाइज कर सकती हैं। ये दर्द और ऐंठन से छुटकारा पाने का बेहतरीन तरीका है।
इससे मूड बेहतर रहता है। गर्भावस्था से जड़े कई लक्षणों में कमी आएगी। प्रसव के बाद आपकी रिकवरी जल्दी होगी। आपके शिशु का बीएमआई लो, हार्ट हेल्दी और मस्तिष्क हेल्थ बूस्ट होगा।
क्या प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज करना सुरक्षित है
आपको बता दें गर्भावस्था में व्यायाम करना पूरी तरह से सुरक्षित है। लेकिन उसके लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। साथ ही गर्भावस्था से संबंधित कुछ जरूरी बातों को भी ध्यान में रखें ।
प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज करते समय किन बातों का रखें ध्यान
पहली बार कर रही हैं तो धीरे और लाइट एक्सरसाइज करें
अधिक देर एक्सरसाइज करने से बचें
बॉडी बैलेंस बिगड़ रहा हो, शरीर में कहीं दर्द शुरू हो तो एक्सरसाइज बंद कर दें
बीच-बीच में पानी पीती रहें
ढीले-ढाले कपड़े पहन कर करें वर्कआउट
कूल रहें, स्ट्रेस में आकर एक्सरसाइज न करें
