टी सीरीज को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल टी-सीरीज़ के को-ओनर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आपको बता दें तिशा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। इस्लाज के दौरान उसका निधन हो गया।

जर्मनी में चल रहा था इलाज

नब्बे के दशक में कुछ फ़िल्मों में अभिनय करने वाले अभिनेता और टी-सीरीज़ के को-ओनर कृष्ण कुमार की बेटी तीशा महज़ 21 साल की थीं। वो काफी समय से कैंसर से जूझ रही थी, उसका इलाज पहले मुंबई में चल रहा था। लेकिन अब कुछ समय पहले उसे बेहतर इलाज के लिए मुंबई से जर्मनी ले जाया गया था। जर्मनी के एक अस्पताल में बीते दिन तिशा का निधन हो गया। इस खबर के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।  

टी-सीरीज़ के प्रवक्ता ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में बताया

टी-सीरीज़ के प्रवक्ता ने ति ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इस बात की सूचना दी है कि कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद कल निधन हो गया। यह परिवार के लिए कठिन समय है और हम अनुरोध करते हैं कि परिवार की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।

हिंदी फिल्म में मिली थी पॉपुलैरिटी

आपको बता दें 1995 में उनकी फिल्म सनम बेवफा रिलीज हुई और इस फिल्म ने कृष्ण कुमार को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पॉपुलैरिटी दिला दी। हालांकि वे अपने एक्टिंग करियर में इतने सफल नहीं हो पाए। वहीँ कृष्ण कुमार की आखिरी फिल्म पापा दी ग्रेट साल 2000 में आई थी। हालांकि ये फिल्म भी फ्लॉप रही।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *