वैसे तो दुनियाभर से ऐसे कई मामले सामने आते हैं जो लोगों को काफी हैरान करने वाला होता है। जिसमें से एक इच्छामृत्यु भी शामिल है। दरअसल ऐसे कई मामले है जिसमें लोग अपनी बीमारी की वजह से इच्छामृत्यु की मांग करते हैं। ऐसे में उन लोगों के लिए एक गुड न्यूज है, क्योंकि हाल ही में स्विट्ज़रलैंड में इच्छामृत्यु (euthanasia) चाहने वालों के लिए एक विशेष मशीन बनाई गई है। इस मशीन का नाम सार्को है। वहीं इस मशीन को जीवन समाप्त करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह तकनीक उन लोगों के लिए है जो अपने जीवन को अपनी शर्तों पर समाप्त करना चाहते हैं, विशेषकर गंभीर बीमारियों या असहनीय दर्द से पीड़ित लोगों के लिए है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
क्या है सार्को मशीन
सार्को मशीन एक 3D-प्रिंटेड उपकरण है, जिसे फिलिप निट्शके और उनकी संस्था एक्जिट इंटरनेशनल द्वारा विकसित किया गया है। यह मशीन इच्छामृत्यु प्रक्रिया को सरल और कम दर्दनाक बनाने के लिए डिज़ाइन की गई है। सार्को का उद्देश्य इच्छामृत्यु को एक मानवीय और गरिमामय तरीके से उपलब्ध कराना है।
कैसे काम करता है ये मशीन
ऐसे में लोगों को सार्को मशीन का उपयोग कैसे किया जाता है, यह भी जानना महत्वपूर्ण है।
मशीन का सेटअप
मशीन में एक कैप्सूल जैसा चैम्बर होता है, जिसमें व्यक्ति प्रवेश करता है और आरामदायक स्थिति में बैठता या लेटता है।
ऑक्सीजन की कमी
जब व्यक्ति बटन दबाता है, तो कैप्सूल के अंदर ऑक्सीजन का स्तर धीरे-धीरे कम हो जाता है।
नाइट्रोजन का उपयोग
इसके साथ ही कैप्सूल में नाइट्रोजन गैस का संचार होता है, जिससे व्यक्ति को धीरे-धीरे बेहोशी आने लगती है और फिर मृत्यु हो जाती है। यह प्रक्रिया बिना दर्द के होती है और व्यक्ति को शांति से मरने का अवसर मिलता है।
लोग अपनी मर्जी से इस मशीन का यूज कर सकेंगे
इस पूरी प्रक्रिया में व्यक्ति को पूर्ण आजादी मिलती है, जिससे वे स्वयं निर्णय ले सकते हैं और अपनी मर्जी से प्रक्रिया को आरंभ कर सकते हैं।
नैतिक और कानूनी पहलू
बता दें कि स्विट्ज़रलैंड में इच्छामृत्यु कानूनी है, बशर्ते कि यह बिना किसी स्वार्थी उद्देश्य के और व्यक्ति की स्वतंत्र इच्छा से की जाए। सार्को मशीन ने इस प्रक्रिया को और भी विवादास्पद बना दिया है। समर्थकों का कहना है कि यह लोगों को गरिमामय और दर्द-मुक्त मृत्यु का विकल्प देता है, जबकि विरोधियों का तर्क है कि इससे इच्छामृत्यु को बढ़ावा मिल सकता है और नैतिक सवाल खड़े हो सकते हैं।
स्वास्थ्य और सुरक्षा
इस मशीन का उपयोग करने के लिए व्यक्ति को पहले एक मानसिक स्वास्थ्य जांच से गुजरना पड़ता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे समझदारी और स्वतंत्र निर्णय लेने में सक्षम हैं। सार्को मशीन का डिज़ाइन इस बात को ध्यान में रखकर किया गया है कि प्रक्रिया सुरक्षित और गरिमामय हो।
सार्को मशीन का भविष्य
सार्को मशीन ने इच्छामृत्यु पर वैश्विक बहस को और अधिक गंभीर बना दिया है। इसके समर्थक इसे एक महत्वपूर्ण प्रगति के रूप में देखते हैं, जो लोगों को उनके जीवन के अंतिम क्षणों में आजादी और गरिमा प्रदान करती है। वहीं, इसके विरोधियों का कहना है कि इस तरह की तकनीक का गलत उपयोग भी हो सकता है और इससे नैतिक और सामाजिक दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं।
