आप सबने इंसानों पर महामारी फैलने की कई ख़बरें सूनी होंगी, लेकिन हाल ही में भोपाल के बुरहानपुर में मौसमी बदलाव के चलते कुत्तों में पार्वों वायरस फ़ैल रहा है। इस वायरस से ग्रसित 50 से अधिक कुत्तों का इलाज पशु चिकित्सालय में चल रहा है। वहीँ वन्य प्राणियों में भी पार्वों वायरस के लक्षण देखने को मिले हैं, जिसके बाद से वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। बता दें कुछ दिनों पहले नयाखेड़ा में केली के खेत में मिले तेंदुए की ब्लड सैंपल रिपोर्ट में पार्वों वायरस की पुष्टि हुई है। जबकि शहरी क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्ते भी इसकी चपेट हैं।
पशू नहीं खा रहे हैं खाना
आपको बता दें शहरी क्षेत्र में भी पालतू एवं आवारा कुत्तों में पार्वो वायरस फैल चुका है। खाना नहीं खाने एवं उल्टी दस्त से ग्रस्त पालतू कुत्ते इलाज के लिए संजय नगर स्थित पशु चिकित्सालय में इलाज के लिए लाये जा रहे हैं। वहीँ दूसरी तरफ इस वायरस से ग्रसित आवारा कुत्तों का इलाज नहीं होने के कारण यह संक्रमण तेजी से अन्य पशुओं में भी फैलने का खतरा बढ़ है। जिसको लेकर पशु चिकित्सा विभाग ने अलर्ट जारी किया है। ऐसे में पशु पालकों को अपने कुत्तों का वैक्सीनेशन कराने की सलाह दी गयी है।
खून की उल्टी, दस्त लगना है इस वायरस के लक्षण
कुत्ते को खून की उल्टी या लगातार दस्त होना
कुत्तों का खाना नहीं खाना
ऐसे में समय पर इलाज नहीं कराने के कारण वायरस के चलते कुत्तों की मौत भी हो सकती है। वहीँ बचाव के लिए कुत्तों को स्लाइन चढ़ाई जाती है, उसके साथ एंटीवायरल और एंटीबायोटिक दवाइयां की डोज भी दी जाती है।
तेंदुए में भी वायरस के लक्षण
वन्य प्राणी तेंदुए में भी पार्वों वायरस होने की पुष्टि हुई है। तेंदरअसल तेंदुए का प्रिय भोजन कुत्ता होता है, ऐसे में जंगल में रहने वाले कुत्तों में भी यह मौसमी बीमारी होती है।
