आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोग कई समस्याओं से घिर रहे हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक हार्ट अटैक भी है जो इन दिनों लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रही है। लेकिन क्या आपको पता है हार्ट अटैक के आने से पहले शरीर में कुछ ऐसे लक्षण नजर आते हैं जिन्हें हम अकसर नॉर्मल समझने की गलती करते है। हालांकि समय रहते इन संकेतों को समझकर आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। ऐसे में चलिए इसके बारे में जानते हैं।
दर्द या दबाव महसूस होना
हार्ट अटैक के आने से पहले हाथों में दर्द या दबाव महसूस हो सकता है। यह दर्द आमतौर पर बाएं हाथ में होता है, लेकिन कभी-कभी दाएं हाथ में भी हो सकता है।
छाती में दर्द या बेचैनी का अनुभव होना
हार्ट अटैक के आने से पहले आपकी छाती में दर्द या बेचैनी होती है जो कि दबाव और भारीपन के साथ महसूस हो सकती है। बता दें यह दर्द आमतौर पर बाएं हाथ और कंधे में फैल सकता है और लंबे समय तक बना रह सकता है।
सांस लेने में कठिनाई होना
हार्ट अटैक के आने से पहले सांस लेने में कठिनाई हो सकती है, जिसे व्यक्ति श्वास की कमी के रूप में महसूस कर सकता है। यह अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है, लेकिन यदि इसे दर्द या बेचैनी के साथ मिलाया जाए तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है।
उल्टी या चक्कर आना
हार्ट अटैक के आने से पहले व्यक्ति को अनियमित उल्टी की समस्या या चक्कर आ सकते हैं। यह सामान्य उल्टी या चक्कर से भिन्न होता है जो बाधा और असंतुलित अनुभव के साथ आ सकता है।
अन्य असामान्य लक्षण
हार्ट अटैक के पूर्व संकेतों में अन्य लक्षण भी शामिल हो सकते हैं जैसे कि गहरी थकान, अचानक थकावट, या बेहोशी की अवस्था। इन सभी संकेतों को समझना और उन पर गंभीरता से ध्यान देने से हम खुद को हार्ट अटैक की समस्या से बच सकते हैं।
