कई लोगों के शरीर पर काली उड़द दाल के दाने के समान फुंसी हो जाती है। इसे आम भाषा में मस्सा कहते हैं। यह बात आप शायद न जानते हों कि मस्से ‘ह्युमन पैपिल्लोमा वाइरस’ के कारण बनते है। मस्से त्वचा पर एक उपज की तरह होते हैं। ऐसे में जिन लोगों के शरीर पर ये होते हैं वे इन्हें निकालने के लिए हमेशा रेडी होते हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि ये मस्से त्वचा पर अच्छे नहीं दिखते हैं। ऐसे में आप इन्हें कुछ घरेलु उपाय करके हटा सकते हैं। तो चलिए इसी के बाते में जानते हैं।

मस्से और तिल को हटाने के लिए घरेलू उपाय

तिल या मस्से से पीछा छुड़ाने के लिए आपको किसी पान वाले की दुकान से एक पान का पत्ता और थोड़ा सा चूना लेना है। पान के पत्ते की नोक पर चूना लेकर अपने तिल या मस्से वाली जगह पर लगाएं। इसे तब तक लगा रहने दें, जब तक चूना सूख न जाए। सूखने के पश्चात इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

अब आप पाएंगे कि आपके चेहरे और त्वचा से तिल या मस्सा पूरी तरह से गायब हो जाएगा। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह कोई निशान भी नहीं छोड़ता बल्कि आपके चेहरे की त्वचा जैसी है बिल्कुल वैसे ही त्वचा तिल या मस्सा हटाने के बाद दिखाई देती है।

इन चीजों का भी करें यूज़

बता दें एक चम्मच अरंडी का तेल एक चुटकी हल्दी में डालकर सेवन करने से मस्सों से राहत मिलती है। कच्चे आलू का एक स्लाइस नियमित रूप से दस मिनट तक मस्से पर लगाकर रखने से मस्सों से छुटकारा मिल जायेगा। केले के छिलके को अंदर की तरफ से मस्से पर रखकर उसे एक पट्टी से बांध लें।

ऐसा दिन में दो बार करें और लगातार करते रहें जब तक कि मस्से खत्म नहीं हो जाते। अरंडी का तेल नियमित रूप से मस्सों पर लगायें। इससे मस्से नरम पड़ जायेंगे, और धीरे धीरे गायब हो जायेंगे। अरंडी के तेल के बदले कपूर के तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *