इन दिनों सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों को खाने में कुछ अन्य चीजे निकले के मामले देखने को मिलते हैं, जो काफी हैरान करने वाले होते हैं। बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर कॉलेज मेस की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक छात्र ने चटनी में एक जिंदा चूहा तैरते हुए देखा। दरअसल यह वीडियो हैदराबाद के जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी  (JNTUH) के हॉस्टल का बताया जा रहा है। वहीं इस घटना से यूनिवर्सिटी के कुछ स्टूडेंट्स में गुस्से और भय का माहौल पैदा कर दिया है।

सोशल मीडिया वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को शेयर किया गया है जोकि इन दिनों काफी वायरल हो रही है। साथ ही यूजर ने पोस्ट में लिखा है JNTUAH सुल्तानपुर में चटनी में चूहा। कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता रखरखाव किस तरह से गड़बड़ है। इस वीडियो में साफ दिखा रहा है कि बर्तन के अंदर से बाहर निकलने के लिए चूहा कितना उछल कूद कर रहा है। वहीं इस वीडियो को देखकर लोगों में हाइजीन को लेकर विवाद और बहस छिड़ गई है। छात्रों की जानकारी के अनुसार, वे यूनिवर्सिटी के मेस में परोसी गई चटनी में चूहे के नजर आने से भयभीत हो गए थे।

छात्रों ने किया शिकायत

छात्रों ने इस मामले के बारे में यूनिवर्सिटी के प्रबंधन से शिकायत की। जिसके बाद यूनिवर्सिटी के प्रबंधन ने तुरंत कदम उठाते हुए इस घटना की जांच शुरू की है। विद्यालय के प्रबंधन ने छात्रों को बताया कि उन्होंने इस मामले को सीरियसली लिया है और सुरक्षा मामलों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई करेंगे।

छात्रों और उनके अभिभावकों ने भी सोशल मीडिया पर इस मामले पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और मांग की है कि सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि ऐसी घटनाएं फिर से न हों।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *