मौजूदा समय में लोग सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं लोग सुंदर नजर आने के लिए कई तरह की ट्रीटमेंट का भी सहारा लेते हैं। इन्ही में से एक ट्रीटमेंट फिश स्पा भी है। जिसका यूज आज के समय में स्किन को साफ करने के लिए किया जाता है। वहीं यह विशेष रूप से पश्चिमी देशों में बहुत ज्यादा पसंदीदा उपचार रहा है। लेकिन आपकी जनाकारी के लिए बता दें कि इस ट्रीटमेंट को कई देशों में बैन भी किया जा चुका है। दरअसल कुछ वैज्ञानिकों ने इसके प्रति चेतावनी दी है कि यह ट्रीटमेंट हेल्थ समस्याओं का कारण बन सकती है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
क्या होता है फिश स्पा
बता दें कि फिश स्पा एक तरह की थैरेपी है, जिसमें गर्रा रूफा नाम की मछलियों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं यह मछलियां आकार में बहुत छोटी होती हैं जो ट्रीटमेंट के दौरान आपके पैरों में धीरे-धीरे काटती हैं, जिससे आपको हल्की गुदगुदी महसूस होती। पैरों की काटने के दौरान यह मछलियां आपको पैर में मौजूद बैक्टीरिया और डेड स्किन को निकालकर अलग कर देती है। लेकिन कुछ लोगों के अनुसार, इस प्रक्रिया से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। मछलियों की मौजूदगी में त्वचा के छिद्रों के माध्यम से संक्रमण का खतरा बना रहता है।
फिश स्पा से हो सकती है हेल्थ प्रॉब्लम
संक्रमण
जब मछलियां आपकी त्वचा के रक्त के संपर्क में आती हैं, तो संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसके अलावा, इस प्रक्रिया को अच्छे से प्रबंध नहीं किया गया हो तो व्यक्ति को एन्डेमिक इन्फेक्शन भी हो सकता है।
एलर्जी
कुछ लोगों को मछलियों और उनके संपर्क में आने से एलर्जी हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप स्किन डिसीज और स्किन की जलन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
संक्रमण और दीर्घकालिक समस्याएं
अगर आपको पहले से कोई हेल्थ इशू है तो आपको फिश स्पा से बचना चाहिए। दरअसल ये आपकी प्रॉब्लम को और ज्यादा बढ़ा सकती है। साथ ही इससे स्किन के रंग में बदलाव हो सकता है।
अनहाइजीन होता है फिश स्पा
बता दें कि फिश स्पा करने के लिए कांच के एक जार या टब पानी डालकर पेडिक्योर किया जाता है। इस जार में मछलियां पहले से ही मौजूद रहती हैं। लेकिन कई बार इन जार या टब में मौजूद पानी को कई दिनों तक नहीं बदला जाता है। जिस वजह से जार का पानी काफी गंदा हो जातय है और इसमें खतरनाक बैक्टरिया पैदा हो जाते हैं जो आपके पैरों से आपके शरीर में प्रवेश कर सकती है।
