पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक नेचुरल प्रोसेस है। ऐसे में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अपने प्राइवेट पार्ट्स की साफ-सफाई का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। वहीं अधिकतर महिलाएं पीरियड्स के समय सेनेटरी पैड का यूज करती हैं तो कुछ महिलाएं टैम्पोन का इस्तेमाल करती हैं। बता दें कि टैम्पोन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण हाइजीन प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल वो पीरीयड्स के समय करती हैं, लेकिन हाल ही में जर्नल एनवायरमेंटल इंटरनेश्नल में पब्लिश एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि कुछ टैम्पोन में टॉक्सिक मेटल और जहरीले केमिकल्स पाए गए हैं, जोकि महिलाओं की सेहत के लिए काफी नुकसानदेह है।

जानें स्टडी में क्या पाया गया

स्टडी के मुताबिक यूएस और यूरोप में बिकने वाले टैम्फोन के 14 ब्रैंड्स में से 30 सैंपलों का टेस्ट किया गया। टेस्ट करने पर पता चला कि यूएस और यूरोप में बिकने वाले टैम्फोन के ऐसे कई ब्रैंड्स है जिसमें अर्सेनिक नामक केमिकल पाए गए, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इससे कैसे पहुंचता है नुकसान

बता दें कि अर्सेनिक नामक केमिकल के संपर्क में आने से महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लंबे से इस्तेमाल करने से महिलाओं में हार्ट डिसीज, डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा चक्कर आना, उल्टी होना, मूड स्विंग होना, कमजोरी महसूस होना और अकारण ही ठककवत महसूस होने जैसी परेशानी हो सकती है।

टैम्पोन का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

हाथों को धोएं

पीरीयड्स के दौरान टैम्पोन को सुरक्षित रूप से यूज करने से पहले, हाथों को धो लें। साफ हाथों से इस्तेमाल करने से बैक्टीरियल इंफेक्शन के जोखिम को कम किया जा सकता है।

साफ-सफाई का ध्यान रखें

टैम्पोन को निकालने और डालने के समय, स्वच्छता का खास ध्यान रखें। इसके लिए, हमेशा टैम्पोन के साथ आने वाले आसपास के हिस्से को साफ और सैनिटाइज्ड रखें।

टाइम टू टाइम टैम्पोन को बदले

पीरीयड्स को टाइम टू टाइम चेंज करें। वैसे तो सामान्य रूप से इसे हर 4-8 घंटे में बदलना चाहिए, लेकिन यह भी आपके मासिक धर्म के प्रकार और अवधि पर निर्भर कर सकता है।

नेगेटिव लक्षणों पर ध्यान दें

यदि आपको टैम्पोन का इस्तेमाल करते समय चक्कर आता है, या नेगेटिव लक्षणों में जलन, सूजन, या खुजली महसूस होती है, तो तुरंत इसका इस्तेमाल करना बंद करें और डॉक्टर से सलाह लें।

खुद को नियामित रूप से परीक्षण करें

टैम्पोन का इस्तेमाल करने के बाद अपने शारीर के रिएक्शन्स को ध्यान से देखें। अगर कोई अनुभव असामान्य हो तो अपने डॉक्टर से सलाह लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *