सिंगापुर की सरकार ने हाल ही में एक अनोखा फैसला लिया है, जिसमें उसने 16 किस्म के कीट-पतंगों को खाने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के माध्यम से, सरकार ने रिटेल फूड रिसोर्स को बचाने के लिए एक अनोखा उपाय अपनाया है। वहीं आपने टीवी या डिस्कवरी चैनल पर ही लोगों को कीड़े मकौड़े खाते देखा होगा। लेकिन अब सिंगापुर के फूड रेगुलेट ने 16 किस्म के कीट-पतंगों को खाने की मंजूरी दे दी है। साथ ही इन कीड़ों मकौड़ों को चीनी और भारतीय व्यंजनों सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध ग्लोबल फूड्स की लिस्ट में शामिल किया जाएगा।

16 किस्म में ये कीड़े शामिल है

बता दें कि यह फैसला उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हैं जो लोग चीन, थाईलैंड और वियतनाम में उगाए जाने वाले कीटों के लिए सिंगापुर में आपूर्ति और खानपान की व्यवस्था करते हैं। वहीं इन 16 किस्म के कीटों में झींगुर, टिड्डे, भोजन कीट और रेशम कीट की विभिन्न प्रजातियां शामिल हैं।

सिंगापूर फूड एजेंसी ने कहा

इस दौरान सिंगापूर फूड एजेंसी ने लोगों से अपील किया कि जो लोग मानव उपभोग या पशुओं के चारे के लिए कीटों का आयात या पालन करना चाहते हैं उन्हें सरकार द्वारा जारी किये गए गाइडलाइन को फॉलो करना होगा। साथ ही उन्होंने ने बताया कि जो कीट एसएफए की 16 की लिस्ट में शामिल नहीं है और लोग उसे खाते हैं तो उनका पूरा जांच किया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि वो किट इंसानों की सेहत के लिए सुरक्षति है या नहीं।

पैकेजिंग पर लेबल लगाना जरूरी

वहीं जो लोग कीड़े युक्त खाद्य पदार्थ बेचने वाली कंपनियां है उन्हें अपनी पैकेजिंग पर लेबल लगाना जरूरी है ताकि उपभोक्ता सोच-समझ कर इन फूड प्रोडक्टस को खरीद सकें। बता दें कि बाकी खाद्य पदार्थों की तरह ही इन कीट उत्पादों का फूड सेफ्टी टेस्टिंग होगा। अगर कोई प्रोडक्ट एजेंसी के मानकों के अनुरूप होता है तो उसे बैन कर दिया जाएगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *